PM Modi

PM मोदी को सेरावीक वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण लीडरशीप पुरस्कार से नवाजा जाएगा

716 0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को आज कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स वीक (सेरावीक) के वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण लीडरशीप पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स वीक (सेरावीक) के वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण लीडरशीप पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

यूपी को आज 131 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, इन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी। इस सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिरकत करेंगे। वह कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।

डॉक्टर डेनिएल येरगिन ने 1983 में सेरावीक की स्थापना की थी। इसकी स्थापना के बाद से प्रत्येक साल मार्च महीने में हृयूस्टन में सेरावीक का आयोजन होता है। इसकी गिनती विश्व के अग्रणी ऊर्जा मंचों में होती है। इस साल यह आयोजन डिजिटल तरीके से एक से पांच मार्च तक हो रहा हैं। सेरावीक वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण लीडरशीप पुरस्कार की शुरुआत 2016 में हुई थी। वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के क्षेत्र में प्रतिबद्ध नेतृत्व के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

Related Post

तबलीगी जमात पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

मीडिया रिपोर्टिंग के खिलाफ तबलीगी जमात पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

Posted by - April 7, 2020 0
नई दिल्ली। मुस्लिम उलेमा संगठन ‘जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने तबलीगी ज़मात और मरकज मामले में मीडिया रिपोर्टिंग के जरिये साम्प्रदायिक सौहार्द…
Stock market

बिकवाली से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 422 अंक लुढ़का

Posted by - July 29, 2020 0
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और इंफोसिस जैसी दिग्गज कंपनियों में बिकवाली से बीएसई का सेंसेक्स बुधवार को 421.82…
साइकिल गर्ल

‘साइकिल गर्ल’ ज्योति कुमारी पर बॉलीवुड बनाएगा फिल्म,​ किया ऐलान

Posted by - May 28, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार विनोद कापड़ी बिहार की बेटी ‘साइकिल गर्ल’ ज्योति कुमारी पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है। बता…
MLA Mahesh Singh Jina met CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी को सल्ट विधायक ने भेंट किए उत्तराखंड के पारंपरिक पहाड़ी उत्पाद

Posted by - December 10, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से आज मुख्यमंत्री आवास में सल्ट क्षेत्र के विधायक महेश सिंह जीना ने शिष्टाचार…