फिसले पीएम मोदी

कानपुर में सीढ़ियों पर चढ़ते हुए फिसले पीएम मोदी, वीडियो वायरल

1081 0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। मोदी शनिवार को कानपुर पहुंच हुए थे। इसी दौरान वह गंगा नदी बैराज की सीढ़ियों पर चढ़ते समय फिसलकर गिर गए। फिसलने के बाद एसपीजी के जवानों ने उन्हें उठाया। इस खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वीडियो बहुत तेजी से वायरल होने लगा है।

https://twitter.com/AditiRajput_/status/1205830813067165696

घटना के बाद मची अफरा-तफरी

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की माहौल बन गया। यहां से वापस सीएसए कृषि विश्वविद्यालय पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर से चकेरी एयरपोर्ट पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी यहां से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मंडलायुक्त सुधीर एम बोबडे ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और एसपीजी को कल ही बता दिया गया था कि ये सीढ़ी ज्यादा ऊंची है। वहां पर भी सीढ़ियों के ऊंचे होने की जानकारी दी गई थी। उनके मुताबिक यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।

मोदी संग कई दिग्गज थे मौजूद

इससे पहले पीएम मोदी के चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय गंगा परिषद की पहली बैठक में पहुंचे थे। उन्होंने राष्ट्रीय गंगा नदी पुनर्जीवन, सुरक्षा एवं प्रबंधन परिषद (राष्ट्रीय गंगा परिषद) की बैठक की अध्यक्षता की। परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी भी मौजूद रहे।

Related Post

ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर बढ़ी सख्ती

Posted by - November 29, 2021 0
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron variants) को लेकर लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर…
केजरीवाल का अधिकारियों संग बैठक

कोरोना वायरस: केजरीवाल का बड़ा फैसला, खत्म हो सकता है शाहीन बाग का धरना

Posted by - March 16, 2020 0
नई दिल्ली। देश में तेजी के साथ पांव पसार रहे इस कोरोना वायरस के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज…
9 soldiers under Lalu Yadav's security corona infected

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की सुरक्षा में तैनात 9 जवान हुए कोरोना संक्रमित

Posted by - August 21, 2020 0
रांची: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में तैनात 9 जवान कोरोना…
पीएम मोदी

पीएम मोदी बोले-संसद में सरकार विपक्ष से हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार

Posted by - January 30, 2020 0
नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र से पहले गुरुवार को सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बड़ा बयान दिया…

सरकार के दावे को गुरुद्वारा ने किया खारिज, कहा- इतनी कमी थी कि हमने ‘ऑक्सीजन का लंगर’ लगाया

Posted by - July 23, 2021 0
कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान देश में ऑक्सीजन की कमी से किसी की भी मौत नहीं हुई है,…