PM Modi

जी-7 शिखर सम्मेलन के बाद पीएम मोदी पहुंचे अबू धाबी, शेख ने किया स्वागत

592 0

अबू धाबी/नई दिल्ली: भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी पहुंच गए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के पहुंचते ही एयरपोर्ट पर यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनका अभिवादन व स्वागत किया। एयरपोर्ट पर पहुँचने के बाद पीएम मोदी ने अरब भाषा में ट्वीट करके आभार जताया।

पीएम मोदी ने अरब भाषा में ट्वीट में कहा, मैं अपने भाई, हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान अभिवादन से प्रभावित हुआ, जो अबू धाबी में राष्ट्रपति की उड़ान में मेरा स्वागत करने आया था। उसके प्रति मेरा आभार।

अरब भाषा में ट्वीट

प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त अरब अमीरात के पूर्व राष्ट्रपति और अबू धाबी शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर शोक व्यक्त करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने अबू धाबी में एक बैठक भी की। मोदी ने नाहयान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक ऐसा महान और दूरदर्शी राजनेता करार दिया था, जिनके नेतृत्व में भारत और यूएई के संबंध समृद्ध हुए। नाहयान का लंबी बीमारी के बाद 13 मई को निधन हो गया था। वह 73 वर्ष के थे। नाहयान 2004 से सत्ता पर काबिज थे।

डेरा बस्सी फायरिंग मामले में एसएसपी ने एसआई के खिलाफ दिया FIR का आदेश

 

 

Related Post

उमर अब्दुल्ला पर भड़के गौतम गंभीर

उमर अब्दुल्ला पर भड़के पूर्व क्रिकेटर, कहा- ‘पाकिस्तान चले जाएं पूर्व सीएम’

Posted by - April 2, 2019 0
स्पोर्ट्स डेस्क।  बीजेपी में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने मंगलवार यानी आज नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर…
AIMIM

यूपी में ओवैसी पर छाया संकट का बादल! 100 से अधिक कार्यकर्ता छोड़ेंगे AIMIM

Posted by - July 12, 2022 0
प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को उन्ही कार्यकर्ता बड़ा झटका देने जा रहा है। ओवैसी की…
CM Yogi

उत्तर प्रदेश में नौकरी व रोजगार की कोई कमी नहीं : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Posted by - October 22, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार हर हाथ को काम, हर…
Sarnath

योगी सरकार पर्यटकों की सुविधा के लिए टूरिस्ट बंग्लो में कमरों के साथ सुविधाएं भी बढ़ाएगी

Posted by - January 8, 2024 0
वाराणसी : तथागत की तपोस्थली सारनाथ (Sarnath) में भगवान बुद्ध के अनुयाइयों समेत पूरी दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटक आते…