फिलिपिंस सेना का विमान क्रैश, 17 लोगो की मौत

731 0

फिलीपींस में बड़ा विमान हादसा हुआ है। फिलीपींस का एक सैन्य हवाई जहाज रविवार को क्रैश हो गया। ताजा अपडेट के अनुसार इस घटना में 17 लोगों की मौत हो गई है जबकि 40 लोगों को बचाया गया है। हादसे के समय विमान में कम से कम 92 लोग सवार थे। हादसा दक्षिणी फिलीपींस में हुआ।

स्थानीय मीडिया के रिपोर्टस के अनुसार ये विमान C-130 था। रिपोर्टस के अनुसार विमान उस समय क्रैश हुआ जब ये सुलु प्रांत में जोलो द्वीप पर उतरने की कोशिश कर रहा था। इस मामले में अभी और जानकारी का इंतजार है।

माना जा रहा है कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार विमान में सवार कम से कम 40 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है और अभी घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है।

विमान दक्षिणी शहर कागायन डी ओरो से सैन्य बलों को ले जा रहा था। सरकारी बल सुलु के मुस्लिम बहुल प्रांत में अबु सय्याफ आतंकवादियों के खिलाफ दशकों से लड़ रहे हैं। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

इस बीच मध्य फिलीपीन में बारिश हो रही है, लेकिन यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सुलु क्षेत्र का मौसम भी प्रभावित हुआ है या नहीं। सुलु के मुख्य शहर जोलो में हवाईअड्डा पर्वतीय क्षेत्र से कुछ किलोमीटर दूर स्थित है। इस क्षेत्र में सैन्य बल अबु सय्याफ के खिलाफ लड़ रहे हैं।

अमेरिका और फिलीपीन ने बमबारी, फिरौती के लिए अपहरण करने और सिर कलम करने के मामलों के कारण अबु सय्याफ को काली सूची में डाल दिया है। अबु सय्याफ समूह सरकारी कार्रवाई के कारण पिछले कुछ साल में कमजोर हुआ है, लेकिन यह अब भी खतरा बना हुआ है।

Related Post

अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली पहली महिला की यादों में खोए उसके पिता

Posted by - October 24, 2019 0
नई दिल्ली। अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली भारतीय मूल की पहली महिला कल्पना चावला के पिता बनारसी लाल चावला अपनी…
कोविड-19 जांच के लिए एलिसा टेस्ट

कोविड-19 जांच के लिए ICMR ने विकसित किया एलिसा टेस्ट

Posted by - May 11, 2020 0
नई दिल्‍ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, गृह मंत्रालय और आईसीएमआर ने सोमवार को संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कोरोना वायरस की जांच…

टैरिफ बढ़ाने की तैयारी में भारती एयरटेल, चेयरमैन सुनील ने कही ये बात!

Posted by - August 31, 2021 0
भारती एयरटेल जल्द मोबाइल फोन की सेवा दरों में बढ़ोतरी कर सकती है। चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने निवेशकों के…