Petrol-Diesel Price

पेट्रोल की कीमत एक साल के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंची, जानें कीमत

870 0

नई दिल्ली। पेट्रोल की कीमत शुक्रवार को एक साल के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ना तय है, क्योंकि उन्हें एक लीटर पेट्रोल के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है। बता दें कि सिर्फ पेट्रोल ही नहीं, शुक्रवार को डीजल के दाम में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली।

पेट्रोल की कीमतों में इतनी हुई बढ़ोत्तरी

शुक्रवार को पेट्रोल का दाम पांच पैसे बढ़ा है। वहीं डीजल की कीमत में चार पैसे की बढ़त आई है। नवंबर महीने की बात करें, तो पूरे माह में एक लीटर पेट्रोल की कीमत दो रुपये बढ़ी है। यानी लोगों को अब पेट्रोल और डीजल के लिए ज्यादा कीमत का भुगतान करना होगा।

इतना मंहगा हुआ पेट्रोल

दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल का दाम शुक्रवार को पांच पैसे बढ़ गया है। इस बढ़त के बाद नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए लोगों को 74.81 रुपये चुकाने होंगे। कोलकाता की बात करें, तो यहां एक लीटर पेट्रोल का भाव 77.49 रुपये हो गया है। वहीं मुंबई और चेन्नई में लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए क्रमश: 80.46 रुपये और 77.77 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।

Bigg Boss 13 से अलविदा होंगे सलमान खान, ये करेंगी होस्ट! 

जानें कितनी है डीजल की कीमत

आज देश के सभी महानगरों में डीजल के दाम चार पैसे बढ़े हैं। नई दिल्ली में एक लीटर डीजल के लिए लोगों को 65.78 रुपये चुकाने होंगे। मुंबई में एक लीटर डीजल की कीमत 69 रुपये है, कोलकता में 68.19 रुपये और चेन्नई में एक लीटर डीजल का दाम 69.53 रुपये है।

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Related Post

CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री ने आमजन की परिवेदनाओं को सुना, अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

Posted by - March 1, 2025 0
भरतपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) शनिवार को भरतपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री से जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सर्किट…
CM Dhami, Manohar Lal Khattar

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय विद्युतमंत्री मनोहर लाल से की भेंट

Posted by - June 27, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युतमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal…