पेट्रोल-डीजल

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में है कुछ पैसों का अंतर, लगातार 15वें दिन बढ़े दाम

1000 0

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की महंगाई का क्रम रविवार लगातार 15वें दिन जारी रहा और इस दौरान डीजल के दाम अधिक तेजी से बढ़ने के कारण इनकी कीमतों का अंतर घटकर एक रुपये से भी कम रह गया है।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज 35 पैसे बढ़कर 79.23 रुपये प्रति लीटर हो गई जो 01 नवंबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। डीजल के मूल्य में 60 पैसे की वृद्धि के साथ यह रिकॉर्ड 78.27 रुपये प्रति लीटर बिका।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से आहत मैथिली ठाकुर का बड़ा फैसला, बोलीं- बॉलीवुड फिल्मों के गाने नहीं गाऊंगी

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम 07 जून से लगातार बढ़ रहे हैं। इन 15 दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 7.97 रुपये यानी 11.18 प्रतिशत और डीजल 8.88 रुपये यानी 12.80 प्रतिशत महँगा हो चुका है।

पेट्रोल की कीमत कोलकाता में 33 पैसे बढ़कर 80.95 रुपये, मुंबई में 34 पैसे बढ़कर 86.04 रुपये और चेन्नई में 31 पैसे बढ़कर 82.58 रुपये प्रति लीटर रही।

डीजल कोलकाता में 54 पैसे महंगा होकर 73.61 रुपये, मुंबई में 58 पैसे महँगा होकर 76.69 रुपये और चेन्नई में 51 पैसे की वृद्धि के साथ 75.80 रुपये प्रति लीटर बिका।

चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत (रुपये प्रति लीटर में) इस प्रकार
महानगर———–पेट्रोल—————–डीजल
दिल्ली————79.23(+0.35)——-78.27(+0.60)
कोलकाता———80.95(+0.33)——-73.61(+0.54)
मुंबई————-86.04(+0.34)——-76.69(+0.58)
चेन्नई————82.58(+0.31)——-75.80(+0.51)

Related Post

CDS Bipin Rawat

बिपिन रावत का अंतिम संस्कार शुक्रवार को बरार स्क्वायर श्मशान घाट पर होगा

Posted by - December 8, 2021 0
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत (Bipin Rawat) और उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार शुक्रवार (10 दिसंबर) को दिल्ली…
Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने निर्माणाधीन जमरानी एवं सौंग बांध परियोजनाओं की समीक्षा की

Posted by - January 21, 2026 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने बुधवार को सचिवालय में सिंचाई विभाग द्वारा निर्माणाधीन जमरानी एवं सौंग बांध…
grenede attack

अनंतनाग : सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकी ढेर

Posted by - April 25, 2019 0
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन…