नीता अंबानी

नीता अंबानी दुनिया के शीर्ष दानवीरों की सूची में हुईं शामिल हुईं, कोविड-19 की जंग में रहा अहम रोल

941 0

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस महामारी से लोगों की जिंदगियां बचाने में जुटीं रिलायंस फाउंडेशन की प्रमुख नीता अंबानी को दुनिया के प्रमुख समाजसेवियों की सूची में शामिल किया गया है। अमेरिका की प्रतिष्ठित मैगजीन टाउन एंड कंट्री की 2020 के लिए यह सूची जारी की है। इस सूची में नीता अंबानी भारत से शामिल होने वाली अकेली समाजसेवी हैं।

इसमें कहा गया है कि वह सफलता के साथ रिलायंस फाउंडेशन का नेतृत्‍व कर रही हैं। उन्‍हें लॉकडाउन के दौरान समाज के विभिन्‍न तबकों के लिए राहत कार्यों, गरीबों को भोजन कराने। इसके साथ ही देश के पहले कोविड-19 अस्‍पताल बनवाने जैसी समाज सेवाओं के लिए सूची में जगह दी गई है।

नीता अंबानी के साथ ये हस्तियां शामिल हैं

नीता अंबानी के साथ ही टाउन एंड कंट्री की इस सूची में टिम कुक, ओपरा विन्‍फ्रे, लॉरेन पावेल जॉब्‍स, लॉडर फैमिली, डी. वर्साचे, माइकल ब्‍लूमबर्ग, लियोनार्डो डी कैपरियो और कई दूसरी हस्तियां भी शामिल हैं। मैगजीन ने नीता अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन के प्रयासों पर रोशनी डालते हुए लिखा है कि फाउंडेशन ने लॉकडाउन के दौरान लाखों लोगों को खाना खिलाया है। वहीं, आपातकालीन कोष में 7.2 करोड़ डॉलर भी दान किए हैं। इसके अलावा भारत का पहला कोविड-19 अस्‍पताल बनाने में आर्थिक मदद की है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से आहत मैथिली ठाकुर का बड़ा फैसला, बोलीं- बॉलीवुड फिल्मों के गाने नहीं गाऊंगी

नीता अंबानी ने इस मौके पर कहा कि संकट हर बार तत्‍काल ध्‍यान देने की करता है मांग

नीता अंबानी ने सूची जारी किए जाने के मौके पर कहा कि संकट हर बार तत्‍काल ध्‍यान देने की मांग करता है। संकट के दौरान तत्‍काल राहत, संसाधन, सरलता और सबसे महत्वपूर्ण करुणा की मांग करता है। रिलायंस फाउंडेशन और रिलायंस इंडस्‍ट्रीज संकट में तत्‍काल कदम उठाने के लिए पहले से ही तैयार थी। हमें खुशी है कि हमारी पहल और प्रयासों को अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर मान्‍यता दी जा रही है। संकट के दौरान हमारी ओर से किए गए सभी काम हमारी सरकार और समाज की मदद करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

अपने काम, प्रतिबद्धता और सरलता से दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी

टाउन एंड कंट्री मैगजीन हर साल अपना पूरा एक इश्‍यू दुनियाभर के समाजसेवियों को समर्पित करती है। इसमें उन लोगों को शामिल किया जाता है, जिन्‍होंने अपने काम, प्रतिबद्धता और सरलता से दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी हो। मैगजीन में लिखा गया है कि ऐतिहासिक हालात में सूची में शामिल किए लोगों ने दुनियाभर में लाखों लोगों की जिंदगियां बचाई हैं। इस साल इस सूची में शामिल हस्तियों ने आम लोगों में उम्‍मीद की किरण जगाई है।

Related Post

Chief Minister Yogi Adityanath got Corona vaccine installed

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगवाया कोरोना का टीका

Posted by - April 6, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कोविड-19 रोधी  टीका लगवाया।  राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने राजधानी…

“सच्ची लगन और मेहनत से किया गया काम कभी असफल नहीं होता”, सच साबित हुई टेरेसा पर ये कहावत

Posted by - May 10, 2019 0
डेस्क। आज भी अनेक भारतीय महिलाएँ पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर देश की प्रगति में भागीदार बन रही हैं।…

सीएम योगी का दावा, कोरोना संकट के बीच विकसित देशों के मुकाबले यूपी में हुआ बेहतर काम

Posted by - July 25, 2021 0
कोरोना महामारी के बीच बदइंतजामी को लेकर आलोचना झेल रहे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सबसे बेहतर…