Diesel Petrol Rate

पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन बढ़ोत्तरी

1114 0

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल (Petrol and diesel) के दाम में बुधवार को फिर लगातार दूसरे दिन बढ़ोत्तरी हुई है। जिससे पेट्रोल का दाम फिर एक नई उंचाई पर चला गया है।

तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में फिर दिल्ली में 25 पैसे, कोलकाता और मुंबई में 24 पैसे जबकि चेन्नई में 22 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है। वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 25 पैसे, मुंबई में 27 पैसे और चेन्नई में 24 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का भाव बढ़कर क्रमशः 86.30 रुपये, 87.69 रुपये, 92.86 रुपये और 88.82 रुपये प्रति लीटर पर हो गया है। डीजल की कीमतें भी बढ़कर दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमशः 76.48 रुपये, 80.08 रुपये, 83.30 रुपये और 81.71 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

‘हजारों अनाथों की मां’ सिंधुताई सपकाल बनीं पद्मश्री पुरस्कार विजेता

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के अप्रैल डिलीवरी अनुबंध बुधवार को बीते सत्र से 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 55.81 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के मार्च अनुबंध में बीते सत्र से 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 52.81 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

Related Post

Supreame Court

कोरोना संकट पर SC सख्त, केंद्र को भेजा नोटिस, पूछा- क्या है कोविड पर नेशनल प्लान?

Posted by - April 22, 2021 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को स्वत: संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार (Modi Government) को नोटिस भेजा है। कोर्ट…
CM Vishnudev Sai

CM विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की दी शुभकामनाएं

Posted by - April 23, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai ) ने प्रदेश के पंचायत राज प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की बधाई…
Rajnath Singh

असम में राजनाथ की चुनावी जनसभा, कहा- भाजपा पूर्वोत्तर के मान-सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध

Posted by - March 14, 2021 0
बिस्वनाथ (असम) । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने आज असम के बिस्वनाथ में भाजपा की एक चुनावी रैली…
CM Bhajanlal Sharma

कांग्रेस ने 70 वर्षों में देश को लूटने का काम किया – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Posted by - February 7, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने विधानसभा में शुक्रवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस का जवाब…