पेगासस स्नूपिंग की जांच के लिए विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया जाएगा- SC में केंद्र ने बताया

622 0

पेगासस जासूसी मामले की जांच अब एक कमेटी द्वारा की जाएगी, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को इस बारे में जानकारी दी है। कमेटी बनाने के ऐलान के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने पेगासस से जासूसी के आरोपों को नकार दिया है। केंद्र सरकार ने एक हलफनामा दायर किया, जिसके मुताबिक सरकार विशेषज्ञों की एक कमेटी बनाएगी जो पेगासस विवाद की जांच करेगी।

हलफनामे में केंद्र ने कहा कि उनकी ओर से किसी भी नेता, पत्रकार, अधिकारी आदि की जासूसी नहीं करवाई गई।जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने चयन समितियों की सिफारिशों के बावजूद ट्रिब्यूनल में नियुक्ति करने के लिए केंद्र को 10 दिनों का समय दिया है।

हलफनामे में कहा गया, “उपर्युक्त याचिका और संबंधित याचिकाओं के अवलोकन भर से यह स्पष्ट हो जाता है कि वे अटकलों, अनुमानों तथा अन्य अपुष्ट मीडिया खबरों तथा अपूर्ण या अप्रमाणिक सामग्री पर आधारित हैं।” हलफनामे में कहा गया कि कुछ निहित स्वार्थों द्वारा दिए गए किसी भी गलत विमर्श को दूर करने और उठाए गए मुद्दों की जांच करने के उद्देश्य से विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया जाएगा। संक्षिप्त सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा कि वह दिन के अंत में इसे देखेगी।

केंद्र सरकार का पक्ष रख रहे एसजी तुषार मेहता से सीजेआई ने कहा कि यह एक सीमित हलफनामा है। इन आरोपों से संतुष्ट नहीं है कि पेगासस का इस्तेमाल किया गया था या नहीं। जब तक आप जानकारी नहीं देते हम सुनवाई नहीं कर सकते। हम आपको विस्तृत हलफनामे के लिए समय दे सकते हैं और समिति की संभावना तय करें।

हजार कमी है पर हम वोट योगी को ही देंगे और कोई चारा नहीं- ब्राह्मण समर्थक की दलील

सुप्रीम कोर्ट ने चयन समितियों की सिफारिशों के बावजूद ट्रिब्यूनल में नियुक्ति करने के लिए केंद्र को 10 दिनों का समय दिया है। आपको बता दें कि केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष हलफनामा दायर कर कहा वह कथित पेगासस स्नूपिंग के मुद्दे की जांच के लिए विशेषज्ञों की एक समिति का गठन करेगा।

Related Post

CM Dhami

CM धामी ने अस्पताल का दौरा किया, फूड पॉइजनिंग से पीड़ित मरीजों से मुलाकात की

Posted by - March 31, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को कोरोनेशन अस्पताल का दौरा किया, जहां सहारनपुर से…
नीता कंवर सोढ़ा

राजस्थान : पाक से आई नीता को चार माह पहले मिली नागरिकता, अब लड़ रहीं है चुनाव

Posted by - January 17, 2020 0
नई दिल्ली। पूरे देश में जहां नागरिकता कानून CAA को लेकर विरोध और समर्थन में प्रदर्शन जारी है। वहीं पाकिस्तान…
JP NADDA

असम : नड्डा बोले- यह चुनाव असम की संस्कृति की रक्षा, सुरक्षा और समृद्धि का चुनाव

Posted by - March 22, 2021 0
डिब्रूगढ़। असम विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी आक्रामक मूड में है। सत्ता पर काबिज होने के लिए बीजेपी…