पेगासस पर सीएम नीतीश ने विपक्ष के सुर में मिलाया सुर तो लालू बोले- नीतीश मेरे दिल में रहते हैं

791 0

जांच कराने को लेकर कई दिनों से संसद के अंदर और बाहर विपक्ष सरकार पर दबाव बनाने में लगी है। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी विपक्ष के सुर में सुर मिलाते हुए जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसे विषयों पर एक-एक बात को देख कर के उचित कदम उठाना चाहिए। नीतीश के इस रुख से राजद नेता लालू प्रसाद यादव ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हमारे दिल में रहते हैं।

उन्होंने कहा-  रिश्ते तो बनते-बिगड़ते रहते हैं, और हम लोग तो साथ में रहे हैं।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेगासस विवाद को लेकर विपक्षी दलों की ओर से की जा रही संसद में चर्चा और जांच की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि फोन टैपिंग की बात इतने दिनों से आ रही है, इस पर जरूर चर्चा होनी चाहिए। ऐसे विषयों पर एक-एक बात को देख करके उचित कदम उठाना चाहिए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में आगे कहा, ‘क्या हुआ है, क्या नहीं हुआ है, संसद में कुछ लोग बोल रहे हैं और जो समाचार पत्रों में आता है हम तो वही देखते हैं। लेकिन जो भी मामला है उसकी ठीक तरह से जांच होनी चाहिए और जो भी सच्चाई है वो सबके सामने आनी चाहिए।’

रेप केस: हथिनी के मरने पर अफसोस जता रही स्मृति से पत्रकार ने कहा- दलित बेटी के घर हो आइए

वहीं, राजद सासंद मनोज झा ने नीतीश कुमार के इस बयान को लेकर कहा कि मैं उनसे (नीतीश कुमार से) अनुरोध करूंगा कि अपनी मांग पर बने रहें। झा ने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि नीतीश कुमार किसी दबाव में नहीं आएंगे और कल को यह नहीं कहेंगे कि मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया था।

Related Post

CM Yogi

भारत की नींव को कमजोर कर रही जातिवाद की राजनीतिः मुख्यमंत्री

Posted by - March 15, 2026 0
चित्तौड़गढ़/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जातिवाद फैलाने वालों को चित्तौड़गढ़ की धरती से दो टूक…
आनंद महिंद्रा

आनंद महिंद्रा ने VIDEO शेयर कर कहा बीजेपी ने शिवसेना को ऐसे दी पटखनी

Posted by - November 23, 2019 0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार का दिन बड़ा बदलाव का रहा है। शुक्रवार देर रात तक कांग्रेस -एनसीपी…

पीएफ घोटाला: सरकार के रवैये पर प्रियंका और माया ने उठाए सवाल

Posted by - November 5, 2019 0
लखनऊ। पीएफ घोटाले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और बसपा सुप्रीमों मायावती ने योगी सरकार पर निशाना साधा है…