दिल्ली रेप केस : पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सीएम केजरीवाल, 10 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान

785 0

दिल्ली के नांगल में 9 साल की दलित बच्ची के साथ श्मशान घाट के पुजारी द्वारा रेप के बाद हत्या का मामला देशव्यापी हो गया है, कई नेता पीड़ित परिवार से मिल रहे हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बुधवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, इस दौरान उनके विरोध में नारे भी लगे लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

केजरीवाल ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया, साथ ही मामले की जांच मजिस्ट्रेट से करवाने की बात कही। उन्होंने कहा- इस केस में सरकार की तरफ से बड़े से बड़ा वकील लगाया जाएगा, ताकि दोषियों को कडी़ सजा दी जा सके। केजरीवाल से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी परिजनों से मुलाकात की, उन्होंने कहा- पीड़ित को जब तक न्याय नहीं मिलेगा मैं साथ खड़ा रहूंगा।

अरविंद केजरीवाल के अलावा कांग्रेस के लीडर राहुल गांधी ने भी बच्चों के परिजनों से मुलाकात की है। राहुल गांधी ने बच्ची के परिजनों से मीटिंग के बाद कहा कि हम न्याय मिलने तक एक कदम भी पीछे नहीं हटेंगे। राहुल गांधी के दौरे के साथ ही सियासत तेज हो गई है। बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा है कि रेप जैसे मामलों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। यदि कोई छत्तीसगढ़, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में होने वाली घटनाओं की चिंता नहीं करता है और सिर्फ दिल्ली समेत कुछ राज्यों को लेकर ही सक्रिय होता है तो यह भी एक तरह की नाइंसाफी है।

दिल्ली रेप केस : पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी

इस बीच दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने कहा कि बच्ची के शव के पाए गए हिस्से का पोस्टमार्टम किया गया है। इसके जरिए अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है कि बच्ची की मौत कैसे हुई थी। हम जल्दी ही बच्ची के शव का हिस्सा परिजनों को सौंपेंगे ताकि वे अंतिम संस्कार कर सकें। इसके अलावा पुलिस ने मुख्य़ आरोपी के घर जाकर सबूत लिए हैं। यही नहीं उसके शरीर से बायोलॉजिकल सबूत भी जुटाए गए हैं। एफएसएल टीम ने वॉटर कूलर का परीक्षण किया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल जांच जारी है। हम आरोपियों की रिमांड की मांग अदालत से करेंगे।

Related Post

Central government's big assurance for Haridwar Kumbh-2027

हरिद्वार कुंभ-2027 के लिए केंद्र सरकार का बड़ा आश्वासन, नमामि गंगे के तहत हरसंभव सहयोग मिलेगा

Posted by - May 12, 2026 0
नई दिल्ली/देहरादून। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री C. R. Patil ने हरिद्वार कुंभ मेला-2027 (Haridwar Kumbh) के दृष्टिगत गंगा की स्वच्छता,…
Gorakhpur

गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर, सिरफिरे आशिक ने दिया बेटी समेत मां-बाप को उतरा मौत के घाट

Posted by - April 26, 2022 0
गोरखपुर: यूपी के प्रयागराज (Prayagraj) के बाद सीएम सिटी गोरखपुर (Gorakhpur) जिले में ट्रिपल मर्डर (Triple murder) से इलाके में…
CM Vishnudev

बस्तर के लोगों के लिए वरदान साबित होगा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल: मुख्यमंत्री

Posted by - September 3, 2025 0
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। मंत्रालय महानदी भवन…
सरकार की तरफ से पुलिस कर्मियों के लिए होली से पहले शानदार तोहफा

सरकार की तरफ से पुलिस कर्मियों के लिए होली से पहले शानदार तोहफा

Posted by - March 5, 2021 0
प्रदेश सरकार एक ओर जहां सूबे की कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने व अपराध नियंत्रण पर प्रभावी कार्रवाई के प्रयास…
Constable Exam

अब तक की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा में भाग लेकर खिले परीक्षार्थियों के चेहरे

Posted by - August 31, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आयोजित अब तक की सबसे बड़ी पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा (Constable Exam) प्रक्रिया शनिवार…