Paytm app

Google Play Store से Paytm app आउट, लगा ये आरोप

1551 0

नई दिल्ली । Google Play Store ने शुक्रवार को ऑनलाइन कसिनो को प्रोत्साहित करने के आरोप में ई-वॉलिट Paytm app को अपने प्ले स्टोर से हटा दिया है।

नाओमी ओसाका नहीं खेलेंगी फ्रेंच ओपन, इस वजह से नाम लिया वापस

प्लेस्टोर एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए मोबाइल ऐप का सर्वसुलभ भंडार है। गूगल ने प्लेस्टोर से सिर्फ पेटीएम ऐप को हटाया है जो ई-वॉलिट की तरह काम करता है। इसकी जगह पेटीएम बिजनेस, मनी और पेटीएम मॉल जैसे एप्स को अब गूगल प्ले स्टोर पर दिख रहे हैं। पेटीएम की तरफ से अभी कहा गया कि ऐसा नए अपडेट के कारण किया गया है। जल्दी ही आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

गूगल इंडिया ने पेटीएम का जिक्र किये बिना शुक्रवार को एक ब्लॉग स्पॉट में लिखा है कि हम ऑनलाइन कसिनो की इजाजत नहीं देते और न ही जुएबाजी से जुड़े अनियमित ऐप को समर्थन देते हैं। जिस पर खलों से जुड़े सट्टेबाजी होती है। हमारी नीति उन ऐप के लिए भी यही है जो ग्राहकों को किसी ऐसे वेबसाइट पर ले जाता है। जहां वे पैसे देकर किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। नकद इनाम या पैसा जीत सकते हैं।

KBC 12वां सीजन की आ गई प्रीमियर की तारीख, इंतजार खत्म

इस कार्रवाई के बाद पेटीएम ने अपने ट्विटर हैंडल पर ग्राहकों को संबोधित करते हुये लिखा है कि पेटीएम का एंड्रॉयड ऐप अस्थायी रूप से गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड या अपडेट नहीं किया जा सकेगा।

जल्द वापसी की उम्मीद करते हुये पीटीएम ने लिखा कि आपका पैसा हमारे पर पूरी तरह सुरक्षित है। ग्राहकों से कहा कि आप अपने पेटीएम ऐप का इस्तेमाल हमेशा की तरह जारी रख सकते हैं।

Related Post

Ganga Expressway

गंगा एक्सप्रेसवे के साथ उभरेगा ‘इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग हब’, 12 जिलों में 46,660 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी

Posted by - April 26, 2026 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) को देशवासियों को समर्पित करेंगे। योगी सरकार…
आज़म खान

आज़म खान और अब्दुल्ला का रामपुर जेल बैरक नंबर-1 होगा नया पता

Posted by - February 26, 2020 0
रामपुर। रामपुर कोर्ट ने फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में बुधवार को समाजवादी पार्टी के सांसद आज़म खान, उनके बेटे अब्दुल्ला…
CM Bhajan Lal

बाड़मेर की बेटी दक्षिण कोरिया में मिली मुख्यमंत्री से, कर रही है ये काम

Posted by - September 11, 2024 0
बाड़मेर। बाड़मेर की बेटी दक्षिण कोरिया की बड़ी कंपनी में कार्यरत है। वहां पर दक्षिण कोरिया व भारत के बीच…
rental agreements

किराया अनुबंध पर स्टांप ड्यूटी में बड़ी राहत: 8,000 रुपये से घटकर अब सिर्फ 500 रुपये

Posted by - November 12, 2025 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने किरायेदारों और मकान मालिकों को बड़ी राहत देते हुए किराया अनुबंधों (Rental Agreements) पर…