पवन पाण्डेय-संजय सिंह का आरोप मनगढ़त और झूठा : सुल्तान अंसारी

1192 0

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए खरीदी गई जमीन पर घोटाले के आरोप के बाद जमीन विक्रेता बिल्डर सुल्तान अंसारी (Sultan Ansari) ने मंगलवार को मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा।

सुल्तान अंसारी ने कहा कि ‘मैं सपा से जुड़ा था लेकिन सपा नेता पवन पांडेय और आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह का आरोप मनगढ़त तथा झूठा है। बताया कि 5 मिनट में 2 करोड़ से जमीन 18 करोड़ की नहीं हो सकती। हमने जमीन का 2011 में एग्रीमेंट किया था, उसके बाद कई बार रिन्यूवल करवाया। 2 करोड़ में रजिस्टर्ड एग्रीमेंट हुआ था, जिसे हमने बैनामा करवा लिया।

सुल्तान ने बताया कि हम लोगों की भगवान राम में आस्था है, हम रामकोट मोहल्ले में रहते हैं। सबकी आस्था को देखते हुए ही हमने जमीन को राम मंदिर ट्रस्ट को देने का फैसला किया था। पहले जमीन बहुत सस्ती थी। मंदिर का फैसला आने के बाद इसकी कीमत बहुत बढ़ गई है। अब इसकी कीमत 50 करोड़ के आस-पास है। जिसे मंदिर ट्रस्ट के नाम केवल 18.5 करोड़ में बेच दिया। इसमें कोई अनियमितता नहीं की गई है।

इस दौरान सुल्तान अंसारी (Sultan Ansari) ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के निधि समर्पण अभियान में अपने दान के 11 हजार का चेक समर्पण की बात भी बतायी।

Related Post

CM Yogi and Rajnath Singh visited and worshipped Hanumangarhi and Ramlala.

राम दरबार में आरती के बाद श्रद्धालुओं का अभिवादन, जय श्रीराम से गूंजा परिसर

Posted by - December 31, 2025 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने बुधवार को हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi) पहुंचकर संकट…
CM Yogi

44वें शतरंज ओलम्पियाड: वर्ल्ड चैंपियन ग्रैंडमास्टर के साथ सीएम योगी ने खेला चेस

Posted by - June 27, 2022 0
लखनऊ: शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले-2022 के लखनऊ आगमन पर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि…
Babul Supriyo

बंगाल चुनाव में बाबुल सुप्रियो भी उम्मीदवार, सांसद-अभिनेता को भी टिकट

Posted by - March 14, 2021 0
नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा का केंद्रीय मंत्री और सांसद बाबुल सुप्रियो Babul Supriyo को टालीगंज…