Noida

जिलाधिकारी का आदेश, नोएडा में बंद रहेंगी शराब-मीट की दुकानें

461 0

नोएडा: भगवान शिव का पवन महीना सावन 14 जुलाई से शुरू होने वाला है, जो 12 अगस्त तक रहेगा। सावन महीने में कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) भी होती है जो 12 अगस्त तक चलेगी। कांवड़िए गंगाजल लेकर नोएडा के रास्ते होते हुए दिल्ली की ओर जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए नोएडा (Noida) प्रशासन तैयारियों में जुट गई है। गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी ने इस संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में आदेश दिया गया है की, कांवड़ यात्रा वाले रास्ते और शराब और मीट की दुकानें बंद रहनी चाहिए। यह आदेश 14 जुलाई से 12 अगस्त तक लागू रहेगा।

नोएडा से निकलने वाली कांवड़ यात्रा को किसी भी तरह की दिक्क्त न हो इसके लिए कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। ट्रैफिक डायवर्जन का फैसला लिया गया है, नोएडा प्रशासन और पुलिस दिन-रात तैयारियों में लगे हुए हैं। ट्रैफिक बिना रुके लगातार चलता रहे और कांवड़ यात्रा भी आराम से निकल जाए इसके लिए खास प्लान बनाया गया है। वहीं कांवड़ यात्रा वाले रूट पर संचालित शराब और मीट की दुकानों की लिस्ट बनाई जा रही है। 14 जुलाई से लिस्ट के मुताबिक सभी दुकानों को 12 अगस्त तक बंद रहेगी।

देश छोड़ कर भाग रहे राष्ट्रपति के भाई को फ्लाइट में रोका

कांवड़ यात्रा भगवान शिव की प्रतीक है, यह हर साल सावन के महीने में होती है। यात्रा के दौरान शिव भक्त उत्तराखंड में हरिद्वार, गोमुख और गंगोत्री से गंगा नदी का जल लेने जाते हैं। जल लेने के बाद पैदल ही इस जल को लेकर अपने गांव और मोहल्ले के शिव मंदिर में गंगाजल से शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं।

सावन में काशी जानें से पहले देखें रेट लिस्ट, महंगे हुए बाबा विश्‍वनाथ के दर्शन

Related Post

Maha Kumbh

Mahakumbh 2025: ऐप बेस्ड ‘वॉटर मॉनिटरिंग मैनेजमेंट सिस्टम’ बनेगा जल प्रबंधन का आधार

Posted by - October 18, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जनवरी 2025 में शुरू होने वाले महाकुंभ (MahaKumbh) को लेकर अपनी तैयारियों को अंतिम…
AK Sharma

सभी निकाय सफाई कर्मचारियों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े, कंबल दिलाने की करें व्यवस्था: एके शर्मा

Posted by - December 31, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश में भीषण ठंड और शीतलहर की स्थिति बन चुकी है, ऐसे में सभी नगरीय निकाय अपने यहां गरीबों,…
Keshav Maurya met Governor Shiv Pratap Shukla

केशव प्रसाद मौर्य ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, विभिन्न विषयों पर की चर्चा

Posted by - February 13, 2026 0
लखनऊ/प्रयागराज: आज सर्किट हाउस, प्रयागराज में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya ) ने हिमाचल प्रदेश…