Lucknow metro

होली पर दोपहर बाद शुरू होगा लखनऊ मेट्रो का संचालन

801 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड होली के दिन 29 मार्च को सुबह से दोपहर तक शहरवासियों को मेट्रो (Lucknow Metro) का सफर उपलब्ध नहीं कराएगा। होली वाले दिन दोपहर बाद ढाई बजे से रात 10 बजे तक शहरवासियों के आवागमन के लिए मेट्रो उपलब्ध रहेगी। होली में स्टेशनों पर साफ-सफाई रहने और मेट्रो की संपत्ति को सुरक्षित रखने के चलते यूपीएमआरसी ने यह निर्णय लिया है।

होली के मौके पर लखनऊ में दोपहर तक मेट्रो (Lucknow Metro)  का संचालन नहीं होगा। होली में स्टेशनों पर साफ-सफाई रहने और मेट्रो की संपत्ति को सुरक्षित रखने के चलते यूपीएमआरसी ने यह निर्णय लिया है।

मेट्रो का संचालन
सुरक्षित रहे मेट्रो इसलिए लिया फैसला

यूपीएमआरसी हर साल की तरह इस साल भी होली पर दोपहर तक मेट्रो(Lucknow Metro) का संचालन नहीं करेगा। शहर में आने जाने के लिए लोग ऑटो, टेंपो, ई-रिक्शा और सिटी बस का उपयोग कर सकेंगे। शहरवासियों को सफर के लिए ढाई बजे से रात 10 बजे तक मेट्रो की उपलब्धता सामान्य दिनों की तरह ही रहेगी। दोपहर तक मेट्रो संचालित न करने का फैसला यूपीएमआरसी एडमिनिस्ट्रेशन ने इसलिए भी लिया है जिससे रंग खेलते हुए लोग मेट्रो को गंदा न करें और मेट्रो स्टेशन के साथ ही मेट्रो भी साफ-सुथरी बनी रहे।
इन स्टेशनों से चलती है मेट्रो
बता दें कि शहर में मेट्रो के कुल 21 स्टेशन हैं और इन सभी स्टेशनों से होली के दिन दोपहर तक मेट्रो नहीं गुजरेगी। एयरपोर्ट से लेकर मुंशीपुलिया तक हर स्टेशन से सुबह से दोपहर ढाई बजे तक मेट्रो का ऑपरेशन बंद रहेगा। इसके बाद रात 10 बजे तक सभी स्टेशनों से पूर्व की तरह मेट्रो (Lucknow Metro)  का संचालन जारी रहेगा।

Related Post

CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश की घटना पर जताया दु:ख

Posted by - June 12, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 की दुर्घटना पर…
IIT

ITI छात्रों को इंडस्‍ट्री में करनी होगी 15 दिन की अनिवार्य ट्रेनिंग

Posted by - March 15, 2021 0
लखनऊ। अब सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों ITI में इंडस्ट्री की मांग के हिसाब से अनिवार्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित युवकों…
Maha Kumbh

सांस्कृतिक और सामाजिक के साथ आर्थिक पुनरोत्थान की भी नींव रखेगा महाकुम्भ 2025

Posted by - January 18, 2025 0
महाकुम्भ नगर। तीर्थराज प्रयागराज में हो रहा महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) न सिर्फ सांस्कृतिक और सामाजिक बल्कि आर्थिक पुनरोत्थान की…