PM Modi

पीएम ने 8 अफसरों से समझी स्वच्छ, डिजिटल, स्वस्थ और सुरक्षित महाकुम्भ की बारीकियां

276 0

महाकुम्भनगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) को दिव्य, भव्य और अविस्मरणीय बनाने के लिए योगी सरकार युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटी है, जिसका शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने अवलोकन किया। महाकुम्भ प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री को योगी सरकार के 8 अफसरों ने महाकुम्भ के दौरान श्रद्धालुओं को दी जाने वाली विशेष सुविधाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने सुरक्षा के इंतजाम, स्वच्छता और डिजिटल महाकुम्भ (Digital Maha Kumbh) के विषय में विस्तार से बताया।

मुख्य सचिव ने दी 45 दिन तक चलने वाले आयोजन की पूरी जानकारी

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री (PM Modi) को 45 दिन तक चलने वाले महाकुम्भ के विषय में पूरी जानकारी दी। उन्होंने महाकुम्भ के प्रमुख स्नान पर्व के साथ अन्य तैयारियों के संबंध में ब्रीफ किया। पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने पर्यटन से संबंधित विकास परियोजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने तेजी से हो रहे विकास कार्यों के विषय में प्रधानमंत्री को अवगत कराया।

प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी अजय चौहान ने पीएम को पीडब्ल्यूडी की ओर से पूर्ण की गई परियोजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी। प्रयागराज के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने पीएम मोदी को विकास कार्यों की जानकारी दी और नवीन योजनाओं के विषय में बताया।

स्वच्छता और सहूलियत के विषय में भी कराया गया अवगत

महाकुम्भ (Maha Kumbh) मेला की विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राना ने स्वच्छ महाकुम्भ को लेकर मेला प्राधिकरण की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के विषय में बताया। श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए किए जाने वाले उपायों की जानकारी दी। एडीजी प्रयागराज भानु भास्कर ने पीएम को श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए किए जा रहे उपाय और आपात स्थितियों में पुलिस की तैयारियों से अवगत कराया।

अंत में, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने महाकुम्भ के मद्देनजर रेल मंत्रालय की ओर से श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं के विषय में विस्तार से बताया।

Related Post

CM Yogi

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

Posted by - May 2, 2026 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने एक्सप्रेसवे, औद्योगिक पार्क, लॉजिस्टिक हब और शहरी परियोजनाओं को मिशन मोड में आगे…
allahabad high court

Allahabad High Court ने योगी सरकार के कोविड प्रबंधन को सराहा

Posted by - May 28, 2021 0
इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad High Court) ने बहराईच, श्रावस्ती, बिजनौर, बाराबंकी और जौनपुर में जिला अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने…

जो रामभक्तों पर गोली चलवा चुके, उन्हें आस्था की बात करने का अधिकार नहीं: स्वतंत्र देव सिंह

Posted by - July 8, 2025 0
लखनऊ। कांवड़ यात्रा को लेकर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बयान पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र…
Ghangaria

एस.एस.सन्धु ने तत्पश्चात हेमकुण्ड साहिब एवं घांघरिया का किया हवाई निरीक्षण

Posted by - April 7, 2022 0
देहरादून: मुख्य सचिव डा0 एस.एस.सन्धु (Dr. SS Sandhu) गुरूवार को गोविन्द घाट चमोली पहुंचे। तत्पश्चात हेमकुण्ड साहिब एवं घांघरिया (Ghangaria)…