Admission

केंद्रीय विद्यालयों में Admission के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

649 0

नई दिल्लीः देश के नागरिक अगर अपने बच्चों का स्कूलों में Admission लेने के लिए सोच रहे है तो आपके लिए खबर है कि केंद्रीय विद्यालयों (Kendriya Vidyalaya) में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (New National Education Policy) के अनुरूप प्रक्रिया अपनाई जा रही है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मुताबिक पहली कक्षा में दाखिले के लिए छात्रों की आयु एक मार्च 2022 तक छह साल पूरी होनी चाहिए।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

• केंद्रीय विद्यालय में दाखिले के लिए अभिभावकों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
• पहली कक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख 11 अप्रैल तक है।
• केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में दाखिला पाने के लिए इस साल न्यूनतम आयु 6 वर्ष कर दी गई है।
• कक्षा 2 और उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए उपलब्ध खाली सीटों के आधार पर नए दाखिला होगा।
• कक्षा 2 और उससे ऊपर की कक्षाओं में खाली हुई सीटों की लिस्ट 21 अप्रैल को जारी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें : सावधान! बच्चों को टॉफी खिलाने से पहले दें ध्यान! इनकी चली गई जान

इनको मिलेगी प्राथमिकता

केंद्रीय विद्यालय संगठन उन छात्रों को प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश प्रदान करेगा, जिन्होंने कोरोना के कारण अपने माता-पिता को खो दिया है। इस वर्ष कक्षा एक से बारहवीं तक किसी भी कक्षा के लिए सभी केंद्रीय विद्यालय में इस नियम का पालन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को दी श्रद्धांजलि

 

Related Post

Central Force in nandigram

वोटिंग के दिन नंदीग्राम में तैनात होंगी केंद्रीय बलों की 22 कंपनियां

Posted by - March 31, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए नंदीग्राम (Nandigram) में केंद्रीय बलों की 22 कंपनियां तैनात…
आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक

मध्य प्रदेश: आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक शुरू , इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Posted by - January 2, 2020 0
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मंडल की बैठक गुरुवार से शुरू हो गई है। इस…
CM Dhami

महार रेजीमेंट सेंटर में वृक्षारोपण कर स्वर्गीय पिता को किया याद, भावुक हुए मुख्यमंत्री धामी

Posted by - October 18, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)ने सोमवार को मध्य प्रदेश स्थित सागर में महार रेजिमेंट में आयोजित सैनिक सम्मेलन…
CM Vishnu Dev Sai

विष्णुदेव साय ने दिया सख्त निर्देश, कमिश्नर और कलेक्टर करें नियमित प्रवास

Posted by - May 16, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने सुशासन तिहार अंतर्गत राजनांदगांव जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित…