OBC आरक्षण की सफलता के बाद जातीय जनगणना की हुंकर, एकमत हुए नीतीश और तेजस्वी

649 0

नीट परीक्षा में ओबीसी आरक्षण दिए जाने के फैसले के बाद देशभर के ओबीसी नेताओं ने जातीय जनगणना पर एकजुट होने की अपील की है। बिहार में सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव भी इस मामले में एकमत हैं और इस मुद्दे को पीएम नरेंद्र मोदी के सामने उठाने  पर सहमत हो गए हैं।  केंद्र द्वारा जाति आधारित जनगणना में अभी तक अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति शामिल होते रहे हैं, ऐसे में अब ओबीसी की भी गणना की मांग हो रही है।

तेजस्वी ने कहा- सीएम ने हमें बताया कि वह जाति आधारित जनगणना पर हमारी मांग से सहमत हैं, वह दिल्ली जाएंगे तो पीएम से मिलकर हमारी बात रखेंगेओबीसी वर्ग से ताल्लुक रखने वाले सीएम नीतीश कई बार जातीय जनगणना की वकालत कर चुके हैं, विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने इसकी बात कही थी।

आंध प्रदेश उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश वी. ईश्वरैया, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह यादव, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अवधेश कुमार साह, ‘वोटर एजुकेशन फाउंडेशन’ नामक संगठन के पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह, ओबीसी महासभा (मध्य प्रदेश) के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा तथा कुछ अन्य लोग शामिल थे।उन्होंने कहा, ‘‘हम सरकार के इस फैसले से आहत और हतप्रभ हैं कि 2021 की जनगणना में जाति आधारित जनगणना शामिल नहीं होगी।

मिजोरम पुलिस ने असम सीएम के खिलाफ दर्ज किया केस, जोरमथंगा बोले- भाई जैसे हैं हिमंत

उन्होंने कहा, ‘‘इस बार की जनगणना में जाति आधारित जनगणना को शामिल किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो पिछड़े वर्गों के लोग आंदोलन करने को विवश होंगे।’’एसआरए की ओर से यह मांग भी गई है कि ‘नीट’ की परीक्षा में ओबीसी आरक्षण सुनिश्चित किया जाए, ओबीसी वर्गों के कल्याण के लिए केंद्र के स्तर पर अलग मंत्रालय बनाया जाए और संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग बनाया जाए।

Related Post

NABARD

नाबार्ड ने उत्तराखंड स्टेट क्रेडिट सेमिनार में जारी किया ‘स्टेट फोकस पेपर 2026–27’

Posted by - February 24, 2026 0
देहरादून: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD), उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा आज स्टेट क्रेडिट सेमिनार 2026–27 का सफल आयोजन…
CM Dhami in Jammu and Kashmir

जम्मू कश्मीर में गरजे धामी, बोले- कांग्रेस राज में आंख दिखाने वाला पाकिस्तान मोदी राज में खामोश

Posted by - September 19, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के बसोहली विधानसभा क्षेत्र के बसंतपुर में…
मानहानि का नोटिस

हंगामा करने वाले शिक्षक को खंड शिक्षा अधिकारी ने भेजी मानहानि की नोटिस

Posted by - February 4, 2020 0
गोण्डा। विकास खण्ड-झंझरी में कार्यरत रहे खंड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार गुप्ता ने हंगामा करने वाले शिक्षक प्रवीण कुमार व…
CM Teerath Singh Rawat

उत्तराखंड में Law & Order प्राथमिकता, कुंभ में क्राउड मैनेजमेंट हो पुख्ता: CM रावत

Posted by - March 16, 2021 0
देहरादून। कुंभ मेले में सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ ही प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था को बनाए रखने…