corona cases in india

फोन पर बात करती नर्स ने महिला को दो बार लगाई वैक्सीन

686 0

कानपुर। कानपुर देहात ज़िले में एक महिला का आरोप है कि एक नर्स मोबाइल पर बात करने में इतनी व्यस्त थी कि उसने कोरोना का टीका (Nurse Twice Vaccinated) दो बार लगा दिया।

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात ज़िले में एक महिला का आरोप है कि एक नर्स मोबाइल पर बात करने में इतनी व्यस्त थी कि उसने कोरोना का टीका (Nurse Twice Vaccinated) दो बार लगा दिया। बात बढ़ने पर बड़े अफसरों ने उसे समझा कर घर भेजा। हालांकि ज़िले के CMO का कहना है कि नर्स उक्त महिला को दोबारा टीका लगाने जा रही थी,लेकिन लगा नहीं पाई थी। हालांकि लापरवाही करने पर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है।

81 साल की दादी पंचायत चुनाव में उतरीं,सड़क और नाली ठीक करने का दिखाया दम

मामला कानपुर देहात की मंडौली पीएचसी का है जहां कमलेश देवी नाम की एक महिला को कोरोना की वैक्सीन लगाई गयी। चूंकि महिला से वैक्सीन लगाने वाली नर्स ने यह नहीं कहा था कि वह उठ के जा सकती है, लिहाज़ा वह वहां बैठी रही। कमलेश देवी का आरोप है कि वैक्सीन लगाने वाली नर्स ने मोबाइल पर बात करते करते उसको दोबारा वैक्सीन लगा दी (Nurse Twice Vaccinated) जब उन्होंने महिला से पूछा कि क्या यह टीका दो बार लगता है तब वह उन्हें डांटने लगी कि तुम टीका लगवाने के बाद यहां क्यों बैठी थीं? यह तुम्हारी गलती से हुआ है।

ज़िले के CMO का कहना है कि फोन पर बात करते हुए नर्स दोबारा वैक्सीन (Nurse Twice Vaccinated) लगाने वाली थी लेकिन महिला के पूछने पर उसने दोबारा वैक्सीन नहीं लगाई। हालांकि लापरवाही की वजह से महिला को काम से हटा दिया गया है और उसका सालाना इंक्रीमेंट रोकने की सिफारिश की गई है।

Related Post

AK Sharma

स्वच्छता के प्रति गंभीर है प्रदेश सरकार, केन्द्र की गाइडलाइन्स के अनुसार कार्य कर रही: एके शर्मा

Posted by - September 13, 2024 0
लखनऊ। केन्द्रीय मंत्री, आवास एवं शहरी मंत्रालय मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता की थीम के…
Priyanka in Mathura Kisan Mahapanchayat

मेरठ में किसान पंचायत को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी

Posted by - March 7, 2021 0
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की किसान महापंचायत का सिलसिला जारी है। इसी क्रम…
Maha Kumbh

महाकुम्भ में देवलोक की अनुभूति कराएंगे 30 पौराणिक तोरण द्वार

Posted by - January 7, 2025 0
महाकुम्भनगर: पूरी दुनिया का स्वागत करने के लिए तीर्थों के राजा तीर्थराज प्रयागराज तैयार हैं। महाकुम्भनगर में प्रवेश करते ही…
CM Yogi pays tribute to Pt. Chhannulal Mishra

मुख्यमंत्री ने पं. छन्नूलाल मिश्र को दी श्रद्धांजलि,परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदना

Posted by - October 6, 2025 0
वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शास्त्रीय संगीत के दिग्गज पंडित छन्नूलाल मिश्र को सोमवार को श्रद्धांजलि दी। पं.…