कोरोना मृत्यु दर

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.58 लाख पार, मृतकों का आंकड़ा 4531 पर पहुंचा

883 0

नई दिल्ली । देश में दो दिन तक कोविड-19 से संक्रमण के नये मामलों में आंशिक कमी के बाद पिछले 24 घंटों के दौरान एक बार फिर वृद्धि दर्ज की गयी है। 6566 नये मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 1,58,333 पर पहुंच गयी है। इस अवधि में 194 लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 4531 पर पहुंच गया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में इससे संक्रमित 3266 लोग ठीक हुए

पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में इससे संक्रमित 3266 लोग ठीक हुए हैं जिससे स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 67692 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश में अब तक इससे 1,58,333 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4531 लोगों की मौत हुई है।

अजय देवगन का मिशन धारावी, 700 परिवारों की मदद का उठाया वीणा

देश में फिलहाल कोरोना के कुल 86110 सक्रिय मामले

देश में फिलहाल कोरोना के कुल 86110 सक्रिय मामले हैं। देश में बुधवार और मंगलवार को नये मामलों में कमी देखी गयी थी। बुधवार को 6387 तथा मंगलवार को 6535 नये मामले सामने आये थे।

महाराष्ट्र इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित, इस राज्य में कोरोना ने बहुत कहर बरपाया

महाराष्ट्र इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। इस राज्य में कोरोना ने बहुत कहर बरपाया है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 2190 नये मामले सामने आये हैं। इसके बाद राज्य में अब तक इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 56,948 हो गई है। राज्य में इस जानलेवा विषाणु से अब तक 1897 लोगों की मौत हुई है तथा 17,918 इसके संक्रमण से ठीक हुए हैं।

Related Post

अमित शाह

अमित शाह बोले- जब कमल के निशान को दबाते हैं तो देश की सुरक्षा को देते हैं वोट

Posted by - January 31, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में एक…
CM Vishnu Dev Sai

राजा मोरध्वज ने गढ़ी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान: सीएम

Posted by - January 17, 2026 0
रायपुर। राजा मोरध्वज की त्याग, धर्म और सत्यनिष्ठा की गौरवगाथा को समर्पित मोरध्वज आरंग महोत्सव–2026 का समापन समारोह ऐतिहासिक गरिमा…
Roads

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक स्तर की सड़कों का हो रहा बड़े स्तर पर कायाकल्प, 88.27 प्रतिशत कार्य पूर्ण

Posted by - July 16, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश की सरकार नागरिकों को उत्तम परिवहन सुविधाएं देने के लिए अच्छी सड़कों (Roads) के संजाल को विकसित कर…
CM Bhajanlal Sharma

भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदाेलन करते करते खुद जेल चले गए केजरीवाल : भजनलाल शर्मा

Posted by - May 23, 2024 0
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से लोकसभा प्रत्याशी योगन्द्र चंदोलिया के समर्थन में गुरुवार को रोहिणी में किए गए…