COVIDSHIELD

तो अब 28 नहीं, 56 दिन बाद दी जाएगी कोविशील्ड की दूसरी खुराक

800 0

नई दिल्ली । खतरनाक कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए देश में टीकाकरण का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को भारत सरकार ने कोविशील्ड (Kovishield)  वैक्सीन की खुराक को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत अब दूसरी खुराक 28 दिन की जगह 56 दिन के बाद दी जाएगी।

विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया फैसला

केंद्र  ने यह जानकारी दी है कि राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह और विशेषज्ञों की ताजा समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया कि दोनों खुराक के बीच समय अंतराल 4-6 सप्ताह की जगह 4-8 सप्ताह तक की होनी चाहिए।

कोवाक्सिन पर यह नियम नहीं होगा लागू

बता दें कि राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह ने कहा है कि यह नियम कोवाक्सिन टीकाकरण के लिए नहीं है। कोवाक्सिन की दोनों खुराक के बीच फिलहाल 4-6 सप्ताह का ही अंतर रहेगा।

सीरम इंस्टीट्यूट में हो रहा है कोविशील्ड वैक्सीन का निर्माण 

आपको बता दें कि कोविशील्ड  (Kovishield) टीका को पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार किया जा रहा है। फिलहाल भारत में अभी सबसे अधिक उपयोग इसी वैक्सीन का हो रहा है।

देश में चार करोड़ से अधिक खुराक दी गई है

आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक देश में कोरोना वैक्सीन की 3.55 करोड़ पहली डोज़ दी गई हैं जबकि करीब 75 लाख दूसरी डोज़ दी जा चुकी हैं।

 

Related Post

Pope Francis

पोप फ्रांस‍िस के इस इंटरव्यू से दुनिया में मचा तहलका, जानें क्या दिया है बयान?

Posted by - September 11, 2020 0
नई दिल्ली। ईसाइयों के सर्वोच्‍च धर्म गुरु पोप फ्रांस‍िस का एक बयान दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। …
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने सुनी हल्द्वानी वासियों की समस्याएं, धामी ने दिए अधिकारियों को निर्देश

Posted by - October 16, 2024 0
देहारादून। हल्द्वानी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने मिलने आए युवाओं, बुजुर्गों और मातृशक्ति से मुलाकात कर उनकी…
CM Dhami

धामी बोले-श्रद्धालुओं की सुरक्षित, स्वस्थ और सुगम यात्रा हमारी प्राथमिकता

Posted by - May 16, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षित, स्वस्थ और सुगम यात्रा हमारी प्राथमिकता है। सुरक्षित और सुगम…

दिल्ली विवि के छात्रों को डिजिटल माध्यम से डिग्री प्रदान की

Posted by - February 27, 2021 0
दिल्ली विवि  के  छात्रों को डिजिटल माध्यम से दी गई डिग्रियांनयी दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के 97वें दीक्षांत समारोह में शनिवार…