बालाकोट एयर स्ट्राइक की वर्षगांठ मनी शाह ने वायु सेना के जांबाजों को किया सलाम

724 0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बालाकोट एयर स्ट्राइक की वर्षगांठ पर शुक्रवार को भारतीय वायु सेना के जांबाजों की वीरता को सलाम किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा सर्वाेपरि है।
भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने 26 फरवरी 2019 को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करते हुए पाकिस्तान के बालाकोट स्थित आंतकवादी शिविरों को नष्ट कर दिया था।
शाह ने ट्वीट कर कहा कि   वर्ष 2019 में आज ही के दिन वायु सेना ने पुलवामा आतंकी हमले का जवाब देकर आतंकवाद के विरुद्ध नए भारत की नीति को स्पष्ट कर दिया था। उन्होंने कहा कि  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश व हमारे जवानों की सुरक्षा सर्वाेपरि है।
उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवान शहीद हो गये थे, जिसके कुछ दिनों बाद वायु सेना ने बालाकोट में आतंकवादी शिविरों पर एयर स्ट्राइक किये थे।

Related Post

Badaun

सीएम योगी ने बदायूं में सड़क दुर्घटना में हुई मौतों पर व्यक्त किया शोक

Posted by - June 15, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को बदायूं (Badaun) में एक सड़क दुर्घटना में छह…
CM Yogi

सपा वाले भीख मांगने भी जाएंगे तो माताएं-बहनें चप्पल लेकर दौड़ा लेंगीः योगी

Posted by - May 22, 2024 0
जौनपुर : राम का विरोध करते-करते रामद्रोही भारत, हिंदुओं, दलितों- पिछड़ों और आमजन का विरोध करते हैं। यह वही लोग हैं,…
Rupee slips 20 paise

भारतीय मुद्रा रुपया 22 पैसे की मजबूती के साथ 75.51 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

Posted by - May 12, 2020 0
मुंबई। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में रही नरमी से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार…
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव का ऐलान- सपा सरकार बनने पर आईटी सेक्टर में 22 लाख रोजगार देंगे

Posted by - January 22, 2022 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाये…