नीति रावल

नीति रावल ने 30 साल बाद दोबारा शुरू की पढ़ाई, तो मिले चार गोल्ड मेडल

1195 0

नई दिल्ली। किसी ने सच ही कहा है कि पढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने में उम्र कोई बाधा नहीं बनती है। गुजरात की नीती रावल ने 55 साल की उम्र में यह बात सच साबित कर दिखाया है। कि आप उम्र के किसी भी पड़ाव पर आप अपनी अधूरी ख्वाहिशें पूरी कर सकते हैं।

55 साल की नीति रावल करीब 30 साल तक गृहिणी रहीं है,लेकिन अब वह एक वकील बनी

बता दें कि 55 साल की नीति रावल करीब 30 साल तक गृहिणी रहीं है,लेकिन अब वह एक वकील बन चुकी हैं। नीती वकीलों के परिवार से आती हैं। उनके दो बच्चे हैं और दोनों ही वकील हैं। बेटी की शादी भी हो चुकी है। जबकि उनके बेटे ने मुंबई के एक लॉ फर्म में नौकरी ज्वाइन की है।

बसंत पंचमी : सीएम योगी ने गंगा में लगाई डुबकी, पतंग उड़ाकर मनाया पर्व 

नीति ने गुजरात विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में चार गोल्ड मेडल भी हासिल किए

नीति बताती हैं कि बेटे के मुंबई चले जाने और बेटी की शादी के बाद घर पर मुझे काफी अकेला महसूस होता था। मैं कुछ करना चाहती थी। इसके बाद नीति ने वह पेशा चुनने का फैसला किया जिसमें उनका परिवार और उनके बच्चे काम कर रहे हैं। नीति ने गुजरात विश्वविद्यालय में दाखिला ले लिया। वह भी पढ़ाई छोड़ने के 30 साल बाद। अब नीति ग्रेजुएट हो चुकी हैं। खास बात ये है कि नीति ने दीक्षांत समारोह में चार गोल्ड मेडल भी हासिल किए हैं।

अब  लॉ में मास्टर्स डिग्री पूरी करना चाहती हैं नीति रावल 

नीति रावल के पति मॉलिन रावल अपनी पत्नी की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। वह कहते हैं कि ‘मुझे अपनी पत्नी पर गर्व है कि उसने 30 साल तक गृहिणी रहने के बाद पढ़ाई पूरी की। अब नीति लॉ में मास्टर्स डिग्री पूरी करना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने दाखिले के फॉर्म भी भर दिए हैं। गुजरात विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में नीति के साथ उनके पति और बेटी भी शामिल हुए थे। यहां अपनी मां को गोल्ड मेडल पाता देख बेटी भी काफी खुश थीं।

Related Post

CM Dhami

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में आवेदनों के डिस्पोजल रेट में उत्तराखंड देश में पहले नंबर पर

Posted by - October 2, 2024 0
देहरादून। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में आवेदनों के डिस्पोजल रेट में उत्तराखंड देश में पहले नंबर पर है। इसके साथ…
Teej Pora

तीजा पोरा: महिलाओं को विष्णु भैया से उपहार में मिली लाख की चूड़ियां

Posted by - September 2, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) के निवास में आज सोमवार को छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा के प्रतीक…
धरने पर बीजेपी विधायक

यूपी में अपनी ही सरकार के खिलाफ विधान सभा में धरने पर बीजेपी विधायक

Posted by - December 17, 2019 0
लखनऊ। यूपी विधानसभा सत्र के पहले दिन ही मंगलवार को योगी आदित्यनाथ सरकार को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।…
Brajesh Pathak on Lockdown

हालात न सुधरे तो लखनऊ में Lockdown लगाना पड़ सकता है : कानून मंत्री

Posted by - April 14, 2021 0
लखनऊ।  उत्तर प्रदेशके कानून मंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने स्वास्थ्य महकमे के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर स्वास्थ्य सेवाओं की…