निर्भया केस

निर्भया केस : दोषियों को 20 मार्च को सुबह साढ़े 5.30 बजे होगी फांसी

989 0

नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया केस में गुरुवार को नया डेथ वारंट जारी किया है। अब नए डेथ वारंट के अनुसार दोषियों को 20 मार्च को सुब​ह साढ़े पांच बजे फांसी दी जाएगी।

वकील ने कोर्ट को बताया कि नोटिस चार मार्च को ई-मेल कर दिया गया

दोषियों की ओर से पेश वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता एपी सिंह ने बताया कि गुरुवार को होने वाली सुनवाई को लेकर उन्‍हें तिहाड़ जेल प्रशासन की ओर से कोई नोटिस नहीं दिया गया है। इस पर तिहाड़ जेल प्रशासन की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि नोटिस चार मार्च को ई-मेल कर दिया गया था।

दोषियों के सभी कानूनी विकल्‍प खत्‍म

सुनवाई के दौरान सरकारी वकील रवि काजी ने कोर्ट को बताया कि दोषियों के सभी कानूनी विकल्‍प समाप्‍त हो चुके हैं। इससे पहले एपी सिंह ने पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई शुरू होते ही अतिरिक्‍त वक्‍त देने की मांग कर दी। उन्‍होंने कहा कि वह दोषी पवन गुप्‍ता से मिलने के लिए समय चाहते हैं। एपी सिंह ने कोर्ट को बताया कि पवन को यह बात समझ में नहीं आ रही कि राष्‍ट्रपति ने उसकी दया याचिका कैसे खारिज दी? वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता ने कहा कि वह पवन से बात करना चाहते हैं। तिहाड़ जेल ने कोर्ट से कहा कि अब किसी दोषी के पास कोई कानूनी विकल्प नहीं बचा है।

कोरोना वायरस पर सलमान बोले- नमस्कार…हमारी सभ्यता में नमस्ते और सलाम है!

जज ने दोषियों के वकील से पूछा यह सवाल

दोषियों की ओर से पेश वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता एपी सिंह ने दोषी अक्षय से भी मिलने की इच्‍छा जताई। उन्‍होंने बताया कि उसने राष्‍ट्रपति के समक्ष दया याचिका दाखिल की है, जिसकी स्थिति फिलहाल साफ नहीं है। इस पर जज ने एपी सिंह से पूछा कि राष्‍ट्रपति के समक्ष दूसरी दया याचिका की स्थिति क्‍या है? इस पर दोषी अक्षय के वकील ने बताया कि उनके पास जेल की ओर से दी गई 25 फरवरी की रिसीविंग है। उन्‍होंने बताया कि वह दोषी अक्षय से मिलना चाहते हैं, ताकि आगे क्‍या किया जाए इस पर चर्चा किया जा सके?

बता दें कि इससे पहले निर्भया केस में तिहाड़ जेल ने पटियाला हाउस कोर्ट को लिखित अर्जी देकर बताया था कि दोषी पवन की दया याचिका राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खारिज कर दी है। ऐसे में दो मार्च को डेथ वारंट पर लगाए गए स्टे की अब कोई जरूरत नहीं है। इसके बाद कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई की तारीख तय की थी।

Related Post

CM Vishnudev Sai

छत्तीसगढ़ का कोई भी गांव विकास की मुख्यधारा से अलग न रहे: मुख्यमंत्री

Posted by - December 10, 2025 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा अंचल के सुदूर वनांचलों में ग्रामीण परिवहन को नई दिशा देने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण…
pushkar

मुख्यमंत्री और ऋतु खंडूड़ी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट का किया स्वागत

Posted by - March 29, 2022 0
देहरादून: राज्यपाल अभिभाषण से पहले विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु…
CM Yogi

जीरो टॉलरेंस: साढ़े सात साल में 80 हजार से अधिक अपराधियों को मिली गुनाहों की सजा

Posted by - October 18, 2024 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराध और अपराधियों की कमर तोड़ रही है।…
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

भविष्य में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आनुवंशिक हस्तक्षेप अति आवश्यक

Posted by - February 28, 2020 0
लखनऊ। सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान ने शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया । इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम…