CM Bhajanlal Sharma

नारी शक्ति के हित में राज्य सरकार ने लिए कई ऐतिहासिक निर्णय: मुख्यमंत्री भजनलाल

338 0

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma ) ने कहा कि आधी आबादी के योगदान के बिना देश और प्रदेश सशक्त नहीं बन सकता इसलिए प्रदेश सरकार नारी शक्ति के उत्थान और चहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए महिलाओं को बराबर के अधिकार और अवसर मिलना आवश्यक है।

शर्मा शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर राज्य में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं का आरक्षण बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने पर नारी शक्ति द्वारा अभिनन्दन और आभार समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में आयी महिलाओं ने मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma ) को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आभार जताया। शर्मा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण आर्थिक स्वतंत्रता तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी महिलाओं को समान अवसर प्रदान करने की बात करता है क्योंकि महिलाएं सशक्त होंगी तो वे परिवार और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma ) ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से ही नारी शक्ति को आदर और सम्मान दिया जाता है। हम शक्ति के लिए मां दुर्गा, विद्या के लिए मां सरस्वती और धन के लिए मां लक्ष्मी की आराधना करते हैं। हमारे जीवन में भी मां, बहन, बेटी, पत्नी और अन्नपूर्णा के रूप में नारी का अहम स्थान है।

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार on X: "नारी शक्ति द्वारा  मुख्यमंत्री का अभिनन्दन देश-प्रदेश के विकास में आधी आबादी का योगदान ...

शर्मा (CM Bhajanlal Sharma ) ने कहा कि हमारी बहन और बेटियां देश और प्रदेश की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं इसके लिए सरकार ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं के लिए आरक्षण 30 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने सहित कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। प्रदेश के 73 लाख परिवारों की महिलाओं को 450 रुपये में रसोई गैस सिलेण्डर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मातृ वन्दन योजना के तहत गर्भवती और धात्री महिलाओं को दी जाने वाली राशि भी बढ़ाकर 6500 रुपये कर दी गई है।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma )  ने कहा कि ‘लाडो प्रोत्साहन’ योजना में गरीब परिवारों में बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख रुपये का सेविंग बॉन्ड देने, पंचायती राज, नगरीय निकाय तथा आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि करने के साथ ही साथिन कार्यकर्ताओं का मानदेय भी बढ़ाया गया है।

3725 करोड़ रुपये के निवेश से दस हजार को मिलेगा रोजगार

शर्मा (CM Bhajanlal Sharma ) ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में प्रदेश महिला अत्याचार के मामलों में अव्वल हो गया था। महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करती थीं लेकिन हमारी सरकार ने महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ‘एंटी रोमियो स्क्वाड’ का गठन किया है।

Nari Shakti felicitates Chief Minister: CM said - State government took  many historic decisions in the interest of Nari Shakti-m.khaskhabar.com

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma )  ने कहा कि राज्य के युवा चिंता ना करें, सरकार बेटियों के साथ ही उन्हें भी आगे बढ़ने के पूरे अवसर उपलब्ध करवाएगी। आगामी दिनों में राज्य के विभिन्न विभागां में रिक्त पदों पर चरणबद्ध तरीके से भर्ती परीक्षाएं आयोजित कर उन्हें भरा जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रदेश में स्थापित होने वाले उद्योगों में भी युवाओं को रोजगार के भरपूर अवसर मिलेंगे।

शर्मा (CM Bhajanlal Sharma )  ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि देश की आधी आबादी सशक्त और मजबूत बने इसलिए उन्होंने देश की 3 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य रखा है। ‘सुकन्या समृद्धि’ योजना के तहत 3.2 करोड़ खाते खोले जा चुके हैं। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर शौचालय का निर्माण कर महिलाओं को खुले में शौच से मुक्ति दी गई है और अब तो प्रधानमंत्री आवास योजना में भी आवास महिलाओं के नाम ही आवंटित किया जाता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने में नारी शक्ति की अहम भूमिका है। राज्य सरकार विकसित राजस्थान और विकसित भारत के लिए नारी शक्ति के हित में निरंतर फैसले करती रहेगी।

Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) / X

इस दौरान बालिका पूजा पुरी गोस्वामी ने मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma )  को वुड बर्न आर्ट से बनाया हुआ चित्र भेंट किया। समारोह में आई महिलाओं और बालिकाओं ने मुख्यमंत्री के साथ शेल्फी भी ली।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार, राजसमंद विधायक दिप्ती किरण माहेश्वरी के अलावा लक्ष्मीकांत भारद्वाज एवं हेमलता शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं तथा स्कूल-कॉलेज की छात्राएं उपस्थित थीं।

Related Post

एसपीजी संशोधन बिल पेश

लोकसभा में गृह मंत्री ने एसपीजी संशोधन बिल पेश, बोले- यह सुरक्षा सिर्फ पीएम के लिए

Posted by - November 27, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) संशोधन बिल पेश किया है।…

अगस्ता वेस्टलैंड मामला: रतुल पुरी की विशेष अदालत ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत

Posted by - October 25, 2019 0
नई दिल्ली। वह अगस्ता वेस्टलैंड के मनी लांड्रिंग मामले में जेल में बंद मध्यप्रदेश के सीएम के भांजे और व्यावसायी…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय को महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने दिया जन्मदिन पर अनोखा तोहफा

Posted by - February 21, 2024 0
रायपुर। आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnudev Sai) का जन्मदिन है। इस मौके पर हर कोई अपने लाडले मुख्यमंत्री को बधाई…
नागरिकता संशोधन विधेयक

Flashback 2019: कैब भारत की धार्मिक विविधता के ख़िलाफ़, आईपीएस अब्दुर्रहमान का इस्तीफा

Posted by - December 12, 2019 0
नई दिल्ली। संसद के दोनों से नागरिकता संशोधन विधेयक पर मुहर लगने के बाद देश के गृहमंत्री अमित शाह संसद…