Night curfew

मुंबई : पुणे में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी, नाईट कर्फ्यू लागू

949 0
मुंबई । महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक बार फिर कोरोना का खतरा दिखाई दे रहा है। शहर में पिछले कुछ दिनों से अचानक कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ जाने से नाईट कर्फ्यू (Night Curfew) लागू कर दी गई है। प्रशासन ने बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है।

महाराष्ट्र के पुणे शहर में पिछले कुछ दिनों से कोरोना की घटनाएं बढ़ी हैं। पुणे में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हो गई थी, लेकिन एक बार फिर से अचानक उसमें वृद्धि हुई है। पुणे मंडल के आयुक्त सौरभ राव ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी कि प्रशासन ने कोरोना संक्रमितों पर अंकुश लगाने के लिए नए नियमों की घोषणा की है।

शहर में कोरोना से संक्रमितों की संख्या अधिक होने की वजह से प्रशासन ने बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है।

कोरोना प्रसार को रोकने के उपाय में पुणे (रात के कर्फ्यू) (Night Curfew) , नागपुर (निकट-कुल लॉकडाउन), औरंगाबाद, पालघर, ठाणे, अकोला, अमरावती में पहले से ही लागू किए गए हैं, जिसमें जिला कलेक्टरों को स्थानीय पुलिस वारंट के रूप में कॉल लेने के लिए अधिकृत किया गया है।

Related Post

Lucknow University

लखनऊ विश्विद्यालय में तिलक छात्रावास का नया ड्रेस कोड वायरल

Posted by - March 18, 2021 0
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) का तिलक छात्रावास इस समय सुर्खियों में है। तिलक छात्रावास का ड्रेस कोड सोशल मीडिया…
Modi is about to launch a respect scheme for taxpayers.

कल प्रधानमंत्री मोदी लांच करने वाले हैं  टैक्सेशन से जुड़ी ईमानदारों के लिए सम्मान योजना

Posted by - August 12, 2020 0
नई दिल्ली। लॉकडाउन से भारतीय अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका लगा है। अब इकॉनमी को पटरी पर लाने के लिए सरकार…