सूर्यवंशी

फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का नया पोस्टर रिलीज, अक्षय और कैटरीना का दिखा अलग अंदाज

1227 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ इसी साल 24 मार्च को रिलीज होने वाली है। निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। पोस्टर में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की शानदार कमेस्ट्री दिख रही है।

पोस्टर में अक्षय कुमार पुलिस की वर्दी में, वहीं कैटरीना का केवल दिख रहा है चेहरा

कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का एक नया पोस्टर साझा किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्टर में अक्षय कुमार को कैटरीना से गले मिलते हुए दिखाया गया है। पोस्टर में अक्षय कुमार पुलिस की वर्दी में है, वहीं कैटरीना का केवल चेहरा दिख रहा है। पोस्टर में अक्षय की एक छोटी सी आकृति भी है। अक्षय ने काले रंग के कपड़े पहने हैं और उनके हाथ में बंदूक है।

https://www.instagram.com/p/B9V3QEvhAS9/?utm_source=ig_web_copy_link

फिल्म ‘सूर्यवंशी’ रोहित शेट्टी की पुलिस यूनिवर्स की चौथी किस्त

फिल्म ‘सूर्यवंशी’ रोहित शेट्टी की पुलिस यूनिवर्स की चौथी किस्त है। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की ‘सूर्यवंशी’ में एक्शन और मनोरंजन का भरपूर मसाला है। इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में है। फिल्म में अक्षय के किरदार का नाम वीर सूर्यवंशी है। वहीं इस फिल्म में उनके अपोजिट कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में है।

टी-20 विश्व कप फाइनल महिला क्रिकेट के लिए गेम-चेंजिंग पल होगा : डायना एडुल्जी 

फिल्म में कैटरीना और अक्षय कुमार 10 साल के बाद साथ में काम करते दिखेंगे

वहीं इस फिल्म में सिंघम यानी अजय देवगन और सिम्बा यानी रणवीर सिंह भी कैमियो रोल में दिखेंगे। इनके अलावा फिल्म में गुलशन ग्रोवर और सिकंदर खेर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। हाल में फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें मुंबई में हुए आतंकी हमलों का जिक्र किया गया है। इस फिल्म में कैटरीना और अक्षय कुमार 10 साल के बाद साथ में काम करते दिखेंगे। उन्हें पिछली बार फिल्म ‘तीस मार खान’ में देखा गया था, जो 2010 में रिलीज हुई थी। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सूर्यवंशी’ 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Related Post

richa chadha

ऋचा चड्ढा ने मारिजुआना को ड्रग्स बताने पर जताया गुस्सा, बताया इसके फायदे     

Posted by - August 30, 2020 0
सुशांत सिंह राजपूत मामले में कुछ ड्रग चैट्स सामने आए हैं। वहीं रिया चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू में बताया कि…
sabarmati report

हरियाणा में फिल्म साबरमती रिपोर्ट टैक्स-फ्री: सीएम नायब सैनी की घोषणा

Posted by - November 20, 2024 0
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बहुप्रतीक्षित फिल्म साबरमती रिपोर्ट (Sabarmati Report) को राज्य में टैक्स-फ्री करने की घोषणा की…

फिल्म कीप सेफ डिस्टेंस का ट्रेलर और म्यूजिक लॉन्च ,15 नवंबर को ऑल इंडिया रिलीज

Posted by - November 6, 2019 0
हाल ही में मुंबई के रेड बल्ब स्टूडियो में फिल्म कीप सेफ डिस्टेंस का ट्रेलर और म्यूजिक लॉन्च किया गया…