नया उपभोक्ता संरक्षण कानून-2019

देश में ‘नया उपभोक्ता संरक्षण कानून-2019’ 20 जुलाई से होगा लागू

1071 0

नई दिल्ली। देश में नया उपभोक्ता संरक्षण कानून-2019 20 जुलाई से देशभर में लागू हो जाएगा, जिसके बाद किसी उत्पाद के संबंध में भ्रामक विज्ञापन देना महंगा पड़ जाएगा। क्योंकि नए कानून में भ्रामक विज्ञापन देने पर कार्रवाई करने का प्रावधान है।

केंद्र सरकार ने उपभोक्ता संरक्षण कानून-2019 की अधिसूचना जारी कर दी

बता दें कि केंद्र सरकार ने उपभोक्ता संरक्षण कानून-2019 की अधिसूचना जारी कर दी है। यह कानून उपभोक्ता संरक्षण कानून-1986 की जगह लेगा। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा 15 जुलाई को जारी अधिसूचना के अनुसार, यह कानून 20 जुलाई से देशभर में लागू हो जाएगा।

कोरोना से जीतनी है जंग तो अभी उठाएं ये जरूरी कदम, कोसों दूर रहेगा वायरस

बता दें कि नया उपभोक्ता संरक्षण कानून-2019 इस साल जनवरी में ही लागू होना था, लेकिन किसी कारणवश इसकी तिथि मार्च के लिए बढ़ा दी गई थी। हालांकि कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए किए गए देशव्यापी लॉकडाउन के कारण इसकी तिथि आगे टल गई, लेकिन अब इसकी अधिसूचना जारी हो गई है और 20 जुलाई से देशभर में नया उपभोक्ता संरक्षण कानून लागू हो जाएगा।

कोनेरू हम्पी ने दुनिया की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, महिला स्पीड शतरंज के फाइनल में पहुंची

नए उपभोक्ता संरक्षण कानून में विवादों के त्वरित निपटारा करने के मकसद से मध्यस्थता के लिए एक वैकल्पिक विवाद निपटारे की व्यवस्था की गई है। नए कानून में उपभोक्ता अदालतों अलावा एक केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण का प्रावधान है।

Related Post

Gorakhnath Medical College

गोरखनाथ मेडिकल कॉलेज को मिलेगा एम्स भोपाल और गोरखपुर का साथ

Posted by - December 19, 2024 0
गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भोपाल के निदेशक एवं एम्स गोरखपुर के कार्यवाहक निदेशक प्रो. अजय सिंह ने गुरुवार…
PM Modi Visited Gurudwara

गुरु तेग बहादुर का सर्वोच्च बलिदान लोगों को शक्ति और प्रेरणा देता है : मोदी

Posted by - May 1, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देशवासियों को सिखों के नौवें गुरु श्री तेग बहादुर (Guru Sri…
BJP in-charge met CM Dhami

भाजपा प्रभारी ने सीएम धामी से की भेंट

Posted by - February 25, 2023 0
देहरादून। भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने शुक्रवार सायं मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

चंडीगढ़ बॉर्डर पर किसानों ने किया हंगामा, बैरिकेड तोड़ चंडीगढ़ में घुसकर राजभवन की ओर करेंगे कूच

Posted by - June 26, 2021 0
कृषि कानून को रद्द करने की मांग से शुरू हुए किसान आंदोलन को आज 7 महीने पूरे हो गए हैं।…