CM Dhami

तुष्टीकरण की विरासत को आगे बढ़ा रही है कांग्रेस: धामी

372 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा के संपत्ति बंटवारे को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है।

शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान धामी ने कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने के साथ तुष्टीकरण की विरासत को आगे बढ़ा रही है।

धामी (CM Dhami) ने कहा कि पित्रोदा कांग्रेस के बड़े विचारक और सलाहकार रहे हैं। उनका यह बयान साफ तौर पर कांग्रेस की नीति को स्पष्ट करता है।

धामी (CM Dhami)  ने आगे कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कभी भी सही विषय पर पक्ष नहीं रखती हैं। केवल गुमराह करना और तुष्टीकरण की राजनीति, यही कांग्रेस का चरित्र बन गया है। जनता सब देख रही और हिसाब भी करेगी।

Related Post

CM Dhami

कुंभ-2027 की सभी तैयारियां अक्टूबर तक पूरी हों, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही: मुख्यमंत्री धामी

Posted by - February 9, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में कुंभ मेला-2027,…
CM Vishnudev Sai

केंद्र के प्रयासों से छत्तीसगढ़ बनेगा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर : साय

Posted by - August 6, 2025 0
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव…

नौ अपीलीय ट्रिब्यूनल खत्म करने वाला विधेयक पारित, दोनों सदनों में हुआ हंगामा

Posted by - August 9, 2021 0
सोमवार को संसद ने पेगासस मुद्दे पर हंगामे के बीच ही न्यायाधिकरण सुधार विधेयक को मंजूरी दे दी। राज्यसभा ने…