India Nepal Border

नेपाल पुलिस की गोली से एक भारतीय की मौत

633 0

पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत से नेपाल घूमने गए तीन युवकों पर नेपाल पुलिस (Nepal Police) ने किसी बात पर बहस होने पर गोली चला दी जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवक इंडो-नेपाल सीमा को पार कर भारत में प्रवेश कर गया। वहीं तीसरे युवक के बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं मिल पाई है। घटना की जानकारी मिलने पर बॉर्डर पर फोर्स तैनात कर दी गई है।

अलीगढ़ के टप्पल में अखिलेश यादव की किसान महापंचायत आज

जनपद के इंडो-नेपाल बॉर्डर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें पीलीभीत के तीन युवक सीमा पार कर नेपाल घूमने गए थे। इस दौरान भारतीय नागरिकों की किसी बात पर नेपाल पुलिस (Nepal Police) से बहस हो गई। इस पर नेपाल पुलिस ने भारतीय नागरिकों पर फायरिंग कर दी। घटना में एक भारतीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक का शव नेपाल के ही अस्पताल में रखा है, जबकि एक युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर भारत की सीमा में आ गया है। वहीं तीसरे युवक की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।

तीनों युवकों की नेपाल पुलिस से हुई थी कहासुनी

घटना की सूचना मिलते ही इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी की टीम समेत पीलीभीत पुलिस में हड़कंप मच गया, जिसको लेकर इंडो-नेपाल बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि तीन युवक नेपाल गए हुए थे, जहां पर उनकी नेपाल पुलिस से कहासुनी हो गई, जिसमें नेपाल पुलिस ने फायरिंग कर दी। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवक भारत की सीमा में आ चुका है लेकिन तीसरे युवक की किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। फिलहाल बॉर्डर पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। बॉर्डर पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

Related Post

Savin Bansal

राजकीय नशामुक्ति केन्द्र को एम्बुलेंस डीएम ने दिखाई हरी झण्डी; स्पोर्टस कालेज को फर्नीचर

Posted by - December 29, 2025 0
देहरादून: जिले में शिक्षा एवं खेल संरचनाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण पहल के तहत…
Eknath Shinde

स्पीकर चुनाव के बाद एकनाथ शिंदे ने पुराने विधानसभा अध्यक्षों का किया जिक्र

Posted by - July 3, 2022 0
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा में आज स्पीकर का चुनाव हो गया है। बीजेपी से उम्मीदवार राहुल नार्वेकर (Rahul Narvekar) को जीत…