भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

IND vs NZ : भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, न्यूजीलैंड से मिला 133 रन का लक्ष्य

920 0

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच टी-20 मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेला जा रहा है। भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 132 रन पर ही रोक दिया है। ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कीवी टीम ने पहले तेज शुरुआत की, लेकिन बाद में जडेजा, बुमराह और शमी की धारदार गेंदबाजी के सामने रन नहीं बना पाए।

न्यूजीलैंड की तरफ से मार्टिन गुप्टिल ने सर्वाधिक 33, कोलिन मुनरो (26) और टिम सीफर्ट ने नाबाद 26 रन बनाए। वहीं भारत की तरफ से रविन्द्र जडेजा ने सर्वाधिक दो विकेट अपने नाम किए। न्यूजीलैंड ने पांच मैच की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर भारत को पहले गेंदबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के साथ ही दूसरे मुकाबले में उतरी है। ऋषभ पंत को एक बार फिर से मौका नहीं मिला है। केएल राहुल ही विकेकीपिंग की भूमिका निभाई।

Related Post

दूध सेहत के लिए जितना है फायदेमंद, इन चीजों के साथ खाने पर उतना ही है जानलेवा

Posted by - July 23, 2019 0
लखनऊ डेस्क। दूध में ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।लेकिन…
संजय राउत

संजय राउत बोले- अब महाराष्ट्र की राजनीति खत्म, अगली गोवा की तैयारी

Posted by - November 29, 2019 0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शुक्रवार को अपना कार्यभार संभालेंगे। वहीं शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद…