नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के बाद भी खत्म नहीं हुआ विवाद

573 0

सीएम अमरिंदर सिंह ने पंजाब प्रभारी हरीश रावत के सामने नवजोत सिंह सिद्धू के माफी मांगने की शर्त रखी थी और अब तक सिद्धू ने सार्वजनिक तौर पर सीएम से माफी नहीं मांगी है। इस पर सिद्धू कैंप ने सीएम पर पलटवार किया है और कहा है कि माफी तो उन्हें मांगनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने जनता के वादे पूरे नहीं किए हैं।

इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धू के करीबी और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह ने कहा, ‘कैप्टन अमरिंदर सिंह माफी की बात कर रहे हैं। यदि किसी को माफी मांगनी ही चाहिए तो वह खुद सीएम हैं, जो जनता से किए गए वादों को पूरा करने में असफल रहे हैं।’

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के सभी सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई है, जो बुधवार को चंडीगढ़ में लंच के दौरान होगी. कैप्टन अमरिंदर सिंह की ये बैठक नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के बाद हो रही है।

दुनिया के सबसे अमीर व्यापारी जेफ बेजोस स्पेस को छूकर लौटे

सूत्रों के अनुसार, पंजाब कांग्रेस के सभी सांसद और विधायक सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की इस बैठक में शामिल होंगे। हालांकि नवजोत सिंह सिद्धू को इस बैठक के लिए निमंत्रण नहीं दिया गया है। बता दें कि पंजाब कांग्रेस के तमाम नेता सिद्धू को अध्यक्ष और 4 नए कार्यकारी अध्यक्ष के चयन से नाराज हैं।

Related Post

DMK नेता केएन ने बिहारियों को बताया कम अक्ल का, बोले- ये तमिलों की नौकरी छीन रहे

Posted by - July 30, 2021 0
तमिलनाडु के नगर प्रशासन मंत्री और डीएमके नेता केएन नेहरू ने बिहार के लोगों पर नस्लीय टिप्पणी की है। मंत्री ने…
CM Yogi

राष्ट्रपति के अयोध्या आगमन की सभी तैयारियां समय से की जाएं पूर्ण: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - March 12, 2026 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अयोध्या में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन तथा रामनवमी की तैयारियों को लेकर…
chattisgarh budget

छत्तीसगढ़ के लिए ₹1.72 लाख करोड़ का बजट पेश, समावेशी विकास और भविष्य की तैयारी पर फोकस

Posted by - February 24, 2026 0
छत्तीसगढ़ | 24 Feb 2026 छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार को फाइनेंशियल ईयर 2026–27 के लिए ₹1.72 लाख करोड़ का बजट…
UP Infrastructure

यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर बना मॉडल, दुनिया भर के निवेशक हुए कायल

Posted by - August 10, 2023 0
लखनऊ। गड्ढामुक्त सड़कें, एक्सप्रेस-वे का जाल, हाईवेज का निर्माण, बड़े शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, डिफेंस कॉरिडोर, इंटरनेशनल और…
गोटाबाया राजपक्षे विजयी

श्रीलंका राष्ट्रपति चुनाव गोटाबाया राजपक्षे विजयी, पीएम मोदी ने दी बधाई

Posted by - November 17, 2019 0
नई दिल्ली। श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार गोटबाया राजपक्षे ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने श्रीलंका की…