Navjot Kaur

नवजोत कौर बोलीं- ओलंपिक से पहले प्रदर्शन में सही समय पर सुधार अहम

1416 0

बेंगलुरू। भारतीय महिला हॉकी टीम की फॉरवर्ड नवजोत कौर (Navjot Kaur) ने कहा कि अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक का आयोजन होना है। उन्होंने कहा कि इस लिहाज से सही समय पर प्रदर्शन में सुधार आना काफी अहम है।

बता दें कि नवजोत कौर (Navjot Kaur)  भारतीय टीम के लिए 170 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं। कौर ने कहा कि केवल खिलाड़ियों के ही पूरी तरह से फॉर्म में लौटना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि टीम को भी अपने पूरे फॉर्म में लौटना होगा।

अमेरिका में तीन साल के बच्चे ने अपने बर्थडे के दिन खुद पर चला ली गोली

नवजोत कौर (Navjot Kaur)  ने कहा कि टीम दिन-प्रतिदिन सुधार कर रही हैं, जोकि हमारे लिए एक अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि हम धीरे-धीरे वापस अपने लय में लौट रहे हैं। हालांकि सही समय पर शीर्ष पर पहुंचना हमारे लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में अपनी पूरी क्षमता से खेलने के लिए हमें सही समय पर पूरी तरह से फॉर्म हासिल करनी होगी। हम हॉकी इंडिया और साई के आभारी हैं, जिन्होंने हमारे लिए नेशनल कैम्प की व्यवस्था की ताकि टोक्यो में बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए हमें पर्याप्त समय मिल सके।

अगले कुछ महीनों में अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों के बारे में पूछे जाने पर, कौर ने कहा कि वह भविष्य में टीम की जीत में बहुत बड़ा योगदान देना चाहती हैं। इसलिए अपने खेल के कुछ पहलुओं पर सुधार करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मैं भारतीय टीम के लिए बेहतर कर सकती हूं। इसलिए मैंने लॉकडाउन अवधि के दौरान अपने खेल के बहुत सारे फुटेज देखे।

मैंने उन पहलुओं को समझ लिया है जिन पर मुझे काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मैं उस फॉर्म में पहुंचने के बाद उन पर काम करना शुरू कर दूंगी, जिस फॉर्म में मैं लॉकडाउन से पहले थी। मैं भविष्य में टीम की जीत में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं। उम्मीद है कि मैं टोक्यो ओलंपिक में ज्यादा बेहतर खिलाड़ी बन सकूंगी।

Related Post

अजित पवार

अभी तक सामुदायिक स्तर पर नहीं हुआ कोरोना वायरस का प्रसार : अजित पवार

Posted by - March 29, 2020 0
मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के सामुदायिक स्तर पर फैलने का कोई…
Corona in India

कोरोना अपडेट: देश में लगातार दूसरे दिन 62 हजार नए मामले आए, 312 संक्रमितों की मौत

Posted by - March 28, 2021 0
नई दिल्ली। भारत में सख्ती के बावजूद कोरोना संक्रमण (Corona Update) के मामले थम नहीं रहे हैं। रविवार को कोविड-19…
Savin Bansal

डीएम के सख्त निर्देश; जलभराव की शिकायतों को हल्के में न लें अधिकारीः

Posted by - June 26, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (DM Savin Bansal) के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने अमित ग्राम…
abhishek banerjee

एंबुलेंस देखकर बोले अभिषेक बनर्जी- रास्ता दीजिए, हम दिलीप घोष नहीं

Posted by - April 3, 2021 0
डायमंड हार्बर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी(Mamta Banerjee) के भतीजे अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) के रोड शो में एक…