CAA पर बोले नसीरुद्दीन शाह

CAA पर बोले नसीरुद्दीन शाह- दीपिका पादुकोण साहसी, अनुपम खेर मसखरे

915 0

नई दिल्‍ली। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) कैंपस में पिछले साल दिसंबर में हिंसा हुई थी, इसके बाद प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं के बीच जाकर बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण निंदा का शिकार हुईं थी, लेकिन अब उनके समर्थन में बॉलीवुड एक्‍टर नसीरुद्दीन शाह उतरे हैं।

नसीरुद्दीन ने कहा कि आपको दीपिका जैसी लड़की के साहस की सराहना करनी चाहिए, जो कि शीर्ष पर है और ऐसा कदम उठाती है। इसके अलावा नसीरुद्दीन शाह ने अनुप‍म खेर को लेकर भी बड़ी बात कही है। इसकी वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। हालांकि इसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना भी हो रही है।

एक वेबसाइट को दिए इंटरव्‍यू में नसीरुद्दीन शाह ने सीएए पर भी प्रतिक्रिया दी है। सीएए पर बड़े एक्‍टर्स की खामोशी को लेकर पूछे गए सवाल पर नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि यह समझने लायक है कि बॉलीवुड इंडस्‍ट्री के बड़े नाम क्‍यों कुछ नहीं बोल रहे? आप लोगों को दीपिका जैसी लड़की की हिम्‍मत की सराहना करनी चाहिए।

https://twitter.com/aryandevraj32/status/1219932965280501765

उन्‍होंने कहा कि अगर देश में 70 साल रहने के बावजूद यह साबित नहीं किया जा सकता है कि मैं इस देश का नागरिक हूं। तो मुझे नहीं पता फिर किससे ये साबित होगा? मौजूदा दौर की बात करूं तो मैं ये कहना चाहता हूं कि मैं किसी से डरता नहीं हूं, न ही मैं बैचेन हूं लेकिन मैं बेहद गुस्सा हूं?

इसके बाद नसीरुद्दीन शाह ने आगे बात करते हुए अनुपम खेर पर निशाना साधा है। सीएए के खिलाफ होने वाले विरोध-प्रदर्शनों पर लगातार ट्वीट करने वाले अनुपम खेर पर नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि उनको गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। वह मसखरे (क्‍लाउन) वाले व्‍यक्ति हैं। फिल्‍म एंड टेलीविजन इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) और नेशनल स्‍कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) के उनके समकालीन व्‍यक्ति उनके चाटुकारिता भरे स्‍वभाव की पुष्टि कर सकते हैं। यह उनके खून में है। वह किसी की मदद नहीं कर सकते।

Related Post

करीना कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने फिटनेस के राज का ​किया खुलासा

Posted by - February 28, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने अपनी फिटनेस का राज बताया है। करीना उन अभिनेत्रियों में शुमार है, जो अपनी…
PM Swanidhi

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आकांक्षी नगरीय निकाय को 2 करोड़ तक का पुरस्कार देगी योगी सरकार

Posted by - October 5, 2023 0
लखनऊ। आकांक्षी शहरी निकायों (Aspirational Urban Body) के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के लिए योगी सरकार (Yogi Government)…
यूएनजीए के 74वें सत्र

यूएनजीए के 74वें सत्र को पीएम मोदी करेंगे संबोधित, जाने का क्या दे सकते हैं संदेश?

Posted by - September 27, 2019 0
नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 74वें सत्र को संबोधित करेंगे। इस…
भाजपा उम्मीदवार

पीएम मोदी के सामने खुदकुशी कर लूंगा, नागरिकता बिल पास नहीं होने दूंगा –बीजेपी उम्मीदवार

Posted by - April 12, 2019 0
नई दिल्ली। पहले चरण के मतदान के दौरान बीजेपी उम्मीदवार ने खुलकर पूर्वोत्तर के लिए प्रस्तावित नागरिकता संशोधन बिल का…