naomi osaka

जापान की नाओमी ओसाका ने दूसरी बार जीता यूएस ओपन 2020 खिताब

1990 0

न्यूयॉर्क। चौथी वरीयता प्राप्त जापान की स्टार महिला टेनिस प्लेयर नाओमी ओसाका (naomi osaka ) ने यूएस ओपन का महिला एकल खिताब अपने नाम कर लिया है। आर्थर ऐस स्टेडियम में खेले गए फाइनल में उन्होंने बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका को शिकस्त दी। पहले सेट में पिछड़ने के बाद उन्होंने मैच में जबरदस्त वापसी की। ओसाका ने अपनी अजारेंका को 1-6,6-3,6-3 से हरा दिया।

ओसाका ने एक घंटे 53 मिनट तक चले मुकाबले में अजारेंका को 1-6, 6-3, 6-3 से हराकर खिताब जीता है। ओसाका हालांकि पहले सेट में अजारेंका के खिलाफ बेदम नजर आयीं और उन्होंने 1-6 से यह सेट गंवाया। इसके बाद ओसाका ने जबरदस्त तरीके से वापसी की और अगले दोनों सेट में अजारेंका को पूरी तरह मात देते हुए 6-3, 6-3 से सेट अपने नाम किया।

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शूटिंग पर वापस लौटीं, जताई खुशी

यूएस ओपन के महिलाओं के सिंगल्स का यह फाइनल मुकाबला यूएसटीए बिली जींस किंग नेशनल टेनिस सेंटर में खेला गया। महज 22 साल की ओसाका का यह दूसरा यूएस ओपन और ओवरऑल तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है।

बता दें कि वर्ष 1994 के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब किसी महिला खिलाड़ी ने पहला सेट हारने के बाद यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया है। ओसाका के करियर का यह तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है जबकि यूएस ओपन में वह दूसरी बार चैंपियन बनीं हैं। इससे पहले वह 2018 में यूएस ओपन और 2019 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।बता दें कि अजारेंका तीसरी बार यूएस ओपन के फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन उन्हें इस बार भी हार का सामना करना पड़ा।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

शिक्षा क्षेत्र में CM विष्णु देव साय के बड़े फैसले, कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर

Posted by - May 14, 2025 0
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, पालक-शिक्षक सहभागिता बढ़ाने और शैक्षणिक उपलब्धियों को उन्नत…
CM Nayab Singh

‘अपने आप को इतना स्ट्रांग करें की कुछ…’, सैनी ने दुष्यंत चौटाला को दी नसीहत

Posted by - August 26, 2024 0
रोहतक। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh)ने रोहतक प्रदेश भाजपा कार्यालय में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश…
क्लीन हैण्ड जेल

CSIR-NBRI ने हर्बल सैनिटाइजर ‘क्लीन हैण्ड जेल’ की प्रौद्योगिकी हस्तांतरित की

Posted by - March 21, 2020 0
लखनऊ। CSIR-NBRI ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के तरफ से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सीएसआईआर एरोमा मिशन के तहत कोरोना वायरस…