Naomi Osaka

नाओमी ओसाका नहीं खेलेंगी फ्रेंच ओपन, इस वजह से नाम लिया वापस

1443 0

नई दिल्ली। वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब ​विजेता जापान की नाओमी ओसाका बाएं पैर की ‘हैमस्ट्रिंग’ चोट के कारण फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है। इससे पेरिस में 27 सितंबर से शुरू हो रहे फ्रेंच ओपन में ओसाका हिस्सा नहीं लेंगी। गत चैम्पियन एश बार्टी ने भी अपना नाम वापस ले लिया है।

कंगना रनौत राजस्थानी गाना शेयर कर बोलीं- क्षत्रिय कोई जाति नहीं ,ये एक गुण है

ओसाका ने अपने ट्विटर पर लिखा कि दुर्भाग्य से मैं इस साल फ्रेंच ओपन में नहीं खेल पाऊंगी। उन्होंने आगे लिखा कि मेरी हैमस्ट्रिंग में अब भी दर्द है इसलिए मेरे पास क्ले कोर्ट की तैयारी के लिए समय नहीं होगा।

क्ले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के आयोजकों ने दर्शकों की संख्या में और कटौती करने का फैसला किया है, क्योंकि फ्रांस में कोरोना वायरस महामारी से हालात बिगड़ रहे हैं। आयोजकों ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि अब पेरिस पुलिस विभाग ने दर्शकों की संख्या 5000 दर्शक प्रतिदिन कर दी है।

बॉलीवुड अभिनेत्री राजेश्वरी सचदेव हुईं कोरोना पॉजिटिव

ओसाका तीसरी रैंकिंग पर काबिज हैं। पिछले महीने वेस्टर्न एवं सदर्न ओपन के दौरान वह ‘हैमस्ट्रिंग’ में चोट लगा बैठी थीं और इसी के कारण उन्होंने टूर्नामेंट के फाइनल से हटने का फैसला किया। अमेरिकी ओपन में भी वह काफी ज्यादा पट्टियां बांधकर खेल रही थीं।

Related Post

AK Sharma

नगरीय वातावरण को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नगर विकास कर रहा हर संभव प्रयास: एके शर्मा

Posted by - September 5, 2024 0
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2024 (Clean Air Survey) में उत्तर प्रदेश के चार शहरों ने वायु गुणवत्ता के मामले में…
CM Dhami paid tribute to the martyrs of Mussoorie firing incident

मुख्यमंत्री ने मसूरी गोलीकांड शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

Posted by - September 2, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मसूरी गोलीकांड की 31वीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद राज्य आंदोलनकारियों…
योगी

500 वर्षों बाद भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण मार्ग प्रशस्त : योगी

Posted by - February 23, 2020 0
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या में ऐतिहासिक सूरजकुंड में ‘मुख्यमंत्री आरोग्य मेले’ के उद्घाटन किया।…