Haryana Assembly

हरियाणा विधानसभा में रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी

219 0

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा (Haryana Assembly) में बुधवार से शुरू हुए शीतकालीन सत्र के पहले दिन टाटा समूह के मालिक एवं पद्मश्री रतन टाटा समेत कई दिवंगतों को श्रद्धांजलि भेंट की गई। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के भाषण के बाद शुरू हुई विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सदन के नेता एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह को सदन की तरफ से श्रद्धांजलि भेंट करते हुए उनके कार्यकाल को याद किया।

इसके बाद हरियाणा के राज्य मंत्री रहे चौधरी भागी राम व हरी सिंह सैनी को सदन में श्रद्धांजलि दी गई। सदन में पूर्व विधायक रणधीर सिंह, नरेश यादव, सुभाष चौधरी तथा राकेश दौलताबाद को याद करते हुए उनके द्वारा सदन की कार्यवाही में दिए गए योगदान को याद किया गया। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानी हरी सिंह, हरियाणा के शहीद सैनिकों को विधानसभा में श्रद्धांजलि भेंट की गई।

विधानसभा (Haryana Assembly)  में महेंद्रगढ़ जिले के कनीना में हुए स्कूल वैन हादसे में मारे गए छह बच्चों को भी श्रद्धांजलि भेंट करते हुए इसे बेवक्त हुई दुखद घटना करार दिया गया।

हरियाणा विधानसभा (Haryana Assembly)  के शीतकालीन सत्र के दौरान आज कांग्रेस विधायक दल के नेता के बगैर ही सदन में पहुंची थी। इसके बावजूद कांग्रेस की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने समूचे सदन की तरफ से दिवंगतों को श्रद्धांजलि भेंट की। इसके बाद सभी दलों ने मृतकों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया।

Related Post

cm yogi

प्राथमिक स्कूलों में छात्रों की दक्षता बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने शुरू किया प्ररेक मिशन

Posted by - February 14, 2021 0
लखनऊ प्राथमिक स्कूलों (primary schools) के छात्रों की दक्षता बढ़ाने के लिए योगी सरकार का प्ररेक मिशन 6 महीने में…
CM Bhajan Lal Sharma

कॉन्क्लेव निवेश की नई संभावनाओं के अवसर तलाशने में मील का पत्थर साबित होगी: मुख्यमंत्री

Posted by - June 18, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार…