नकली दवाओं के कारोबार का हुआ पर्दाफाश, 2 करोड़ की नकली दवाइयां हुई बरामद

1063 0

लखनऊ के अमीनाबाद में नकली दवाओं का कारोबार लंबे समय से चल रहा था लेकिन खाद सुरक्षा एवं औषधि अनुभाग खामोश बैठा रहा। कानपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को अमीनाबाद के 2 गोदामों मे छापा मारा और करीब दो करोड़ की नकली दवाइयां बरामद की।

कानपुर पुलिस का कहना है कि पूरी कार्रवाई पुलिस की स्तर पर हुई है। छापे के दौरान सूचना देने पर अमीनाबाद पुलिस ने एफडीए अफसरों को प्रोटोकॉल के तहत मौके पर बुलाया था। इसके उलट एफडीए का दावा है कि उन्हें पहले से नकली दवाओं के गोरखधंधे की जानकारी थी और कार्रवाई में एफडी भी शामिल थी।

लखनऊ एलडीए का दावा है कि मंगलवार को हुई कार्रवाई में एफडीए भी शामिल था। जबकि कानपुर पुलिस का कहना है कि पूरी कार्रवाई पुलिस के स्तर पर हुई। कानपुर पुलिस ने मंगलवार को यह भी जानकारी सार्वजनिक कर दी थी, लेकिन एफडीए के अफसरों ने ऐसी कोई जानकारी साझा नहीं की थी।

एसडीएम का कहना है कि नकली दवा की कंसाइनमेंट का पहले से पता था। इसी स्टोर में ही चेक कर लिया गया। इस कारण बाजार में नकली दवा नहीं पहुंची। वहीं, कानपुर पुलिस का कहना है कि नकली दवा की बिक्री के खुलासे के बाद इसकी जांच शुरू की गई, तब गोदामों का पता चला।

ड्रग्स इंस्पेक्टर का कहना है कि नकली दवाओं के मामले में डेढ़ महीने से जांच हो रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर यह पता किया जा रहा था कि नकली दवाएं कहां से आ रही हैं, लेकिन डेढ़ महीने में एफडीए की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। अफसर एफडी स्तर पर किसी कार्रवाई का ब्यौरा नहीं दे सकते।

Related Post

AK Sharma

अलीगंज के फतेहपुर में दूषित पेयजल से फैले डायरिया के प्रकोप का ए0के0 शर्मा ने लिया संज्ञान

Posted by - July 8, 2022 0
लखनऊ: प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने लखनऊ (Lucknow) में अलीगंज (Aliganj) के फतेहपुर…
Yogi

शिवभक्तों को श्री काशी विश्वनाथ के सुगम दर्शन के लिए योगी सरकार ने की पुख्ता तैयारी

Posted by - July 9, 2023 0
वाराणसी। नव्य-भव्य श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर (Shri Kashi Vishwanath) विस्तारीकरण के बाद पहली बार सावन दो महीने तक रहेगा। सावन के…
Paddy

धान खरीद: किसानों को आर्थिक रूप से “समृद्ध’ कर उत्तर प्रदेश को सशक्त बना रही योगी सरकार

Posted by - November 29, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार किसानों को आर्थिक रूप से ‘समृद्ध’ कर उत्तर प्रदेश को सशक्त बना रही है। सीएम योगी के…
AK Sharma

महाकुंभ के व्यवस्थापन में नगर विकास विभाग का भगीरथ प्रयास, नगर विकास मंत्री लगातार कुम्भ मेले में कर रहे प्रवास

Posted by - February 4, 2025 0
लखनऊ : तीर्थराज प्रयाग महाकुंभ (Maha Kumbh) के व्यवस्थापन, सफाई, स्वच्छता के लिए नगर विकास विभाग भगीरथ प्रयास कर रहा…