मिड-डे-मील में मरा चूहा

मुजफ्फरनगर: मिड-डे-मील में मरा चूहा मिला, नौ बच्चों की हालत बिगड़ने से मचा हड़कंप

985 0

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के एक इंटर कॉलेज में मंगलवार दोपहर छात्र छात्राओं को वितरित किए गए मिड-डे मील में मरा हुआ चूहा निकला है। इस कारण नौ छात्रों की हालत बिगड़ गई है। इससे मौके पर हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार बच्चों की हालत फिलहाल ठीक है।

जनता इंटर कॉलेज पचेंडा में कक्षा छह के छात्रों को दिए गए मिड-डे मील में मरा चूहा निकला

बता दें कि जानकारी के अनुसार जनता इंटर कॉलेज पचेंडा में कक्षा छह के छात्रों को दिए गए मिड-डे मील में मरा चूहा निकला। मंगलवार दोपहर को मिड-डे मील बांटने वाली संस्था युवा कल्याण सेवा समिति की ओर से मिड-डे मील में दाल-चावल कॉलेज में भेजा था। बच्चों को मिड-डे-मील वितरण के दौरान दाल में मरा चूहा निकलने से अफरा-तफरी मच गई। जब तक चूहा मिलने की जानकारी हुई तब तक नौ बच्चे और एक शिक्षक मिड डे मील खाने लगे थे।

राज्यसभा में एसपीजी बिल पास, अमित शाह ने दिए आरोपों के जवाब 

स्कूल में मिड-डे मील खाने से शिक्षक मन्नू कुमार समेत नौ बच्चों की हालत बिगड़ गई

बताया गया कि स्कूल में मिड-डे मील खाने से शिक्षक मन्नू कुमार समेत नौ बच्चों की हालत बिगड़ गई। इनमें हंस(13), हर्ष (12), प्रशांत (11), आशू (13), अमन(11), हिमांशु (13), शिवम (12) सागर (11), देवांश (11) को पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत हुई थी, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कुमार के अनुसार सभी को जिला चिकित्सालय भिजवा कर उपचार करवाया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस संबंध में जिले के डीएम ,एसडीएम, बीएसए और डीआईओएस को भी जानकारी दी गई। फिलहाल सभी बच्चे स्वस्थ हैं।

उधर, खाद्य औषधि प्रशासन विभाग ने मौके पर जाकर मिड-डे-मील को जब्त उसके नमूने लिए हैं। सभी 9 बच्चों और शिक्षक को जिला चिकित्सालय में इलाज करवा कर घर भेज दिया गया है। एसडीएम सदर नीरज मलिक ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

Related Post

Pawan kumar badhe

INDIA के खिलाफ प्रोपेगेंडा करने के लिए UNHRC का इस्तेमाल कर रहा पाकिस्तान

Posted by - March 2, 2021 0
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन (UNHRC) के सचिव पवन कुमार बाधे संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन…
CM Yogi unveiled the statue of Madhavraj Scindia

देश को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में यूपी अहम भूमिका निभाएगा: सीएम योगी

Posted by - May 26, 2023 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में पिछले 6 वर्षों…
SS Sandhu

चारधाम की यात्रा में धोखाधड़ी व काला बाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: एसएस संधू

Posted by - April 17, 2023 0
देहरादून। चारधाम की यात्रा (Chaardham Yatra) में यात्रियों के टिकटों की बुकिंग तथा अन्य मामलों में धोखाधड़ी और काला बाजारी…
पायल रोहतगी

पायल की गिरफ्तारी का भाजपा भी कर रही विरोध, पति ने लगाई पीएम मोदी से गुहार

Posted by - December 16, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस के द्वारा बीते कल गिरफ्तार कर लिया है। पायल…