मुंबई का वॉकहार्ट अस्पताल सील

मुंबई का वॉकहार्ट अस्पताल सील, 45 नर्स और तीन डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव

961 0

मुंबई। मुंबई के एक बड़े अस्पताल को बीएमसी ने मंगलवार को पूरी तरह से सील कर दिया है। मुंबई के आग्रीपाड़ा इलाके में स्थित वॉकहार्ट अस्पताल में अब तक 54 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए है, जिसमें 45 नर्स और 3 डॉक्टर शामिल हैं। बताया जा रहा है 150 से ज्यादा कर्मचारियों को क्वारेंटाइन कर दिया है।

मार्च के अंतिम हफ्ते में 70 साल का एक मरीज आया था, जो कोरोना वायरस पॉजिटिव था

बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक मार्च के अंतिम हफ्ते में 70 साल का एक मरीज आया था, जो कोरोना वायरस पॉजिटिव था। उस मरीज को देखभाल करने वाली दो नर्सों को पहले कोरोना वायरस हुआ।  धीरे-धीरे उन नर्सों से यह खतरनाक वायरस 29 लोगों को अपनी चपेट में लेता गया। जिसके बाद बीएमसी ने इस पूरे अस्पताल को सील करने का फैसला लिया है। वहां पर बाकी 250 से ज्यादा कर्मचारियों के मेडिकल टेस्ट कराने का फैसला लिया। फिलहाल सभी 250 से ज्यादा कर्मचारियों को क्वारेंटाइन कर दिया गया है, लेकिन अब पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़ कर 54 हो गई है।

मीडिया रिपोर्टिंग के खिलाफ तबलीगी जमात पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

बीएमसी के एक बड़े अस्पताल में 40 से ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस की वजह से  किया जा चुका है क्वारेंटाइन

मुंबई के वॉकहार्ट ही ऐसा अस्पताल नहीं है, जहां मरीजों का इलाज करने के दौरान अस्पताल के लोगों को भी कोरोना वायरस हुआ है। इसके अलावा बीएमसी के एक बड़े अस्पताल में 40 से ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस की वजह से क्वारेंटाइन किया जा चुका है। बीएमसी का कहना है कि वॉकहार्ट अस्पताल के सभी कर्मचारियों की कोरोना वायरस की रिपोर्ट दो बार तक निगेटिव नहीं आती, तब तक सभी लोग क्वारेंटाइन रहेंगे। उस अस्पताल के आसपास जाने वाले लोगों का भी मेडिकल टेस्ट किया जा रहा है,जिसमें मुंबई पुलिस और बीएमसी के लोग भी शामिल है।

Related Post

CM Vishnudev Sai

कोरियाई कंपनियाँ छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं को लेकर उत्साहित

Posted by - August 28, 2025 0
रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज सियोल में दक्षिण कोरिया के सबसे बड़े व्यापार संगठन कोरिया इंटरनेशनल…
CM Dhami

पूर्व की सरकारों के असंभव लगने कार्यों पर आज की सरकार ले रही निर्णय: सीएम धामी

Posted by - April 13, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami ) ने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।…
UP GIS-23

UPGIS-23: वैश्विक प्रतिनिधियों ने भी माना निवेश के लिए यूपी अच्छी जगह

Posted by - November 22, 2022 0
लखनऊ/नई दिल्ली। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UPGIS-23) को लेकर विश्व के तमाम बड़े देशों की ओर से सकारात्मक फीडबैक मिल…

सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में 11 में से 9 गैर भाजपा राज्यों के, उद्धव-ममता-स्टालिन टॉप-5 में

Posted by - August 17, 2021 0
सर्वाधिक पॉपुलर 11 मुख्यमंत्रियों के नामों में 9 गैर बीजेपी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम सामने आए हैं।अंग्रेजी न्यूज चैनल…