Hemant Nagrale

मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह का तबादला, हेमंत नगराले को मिली कमान

973 0

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उद्धव सरकार ने मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमवीर सिंह का तबादला (Parambir Singh Transferred) कर दिया है। उनकी जगह हेमंत नगराले को मुंबई पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

परमबीर सिंह को डीजी होमगार्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इससे पहले उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास एक लावारिस एसयूवी से जुड़े मामले में गिरफ्तार मुंबई के सहायक पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वाजे लगभग 17 वर्षों में दूसरी बार सेवा से निलंबित कर दिए गए हैं। ऐसे में परमबीर सिंह के तबादले को इस मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।

उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी एमए गणपति NSG के महानिदेशक बने

49-वर्षीय वाजे महाराष्ट्र पुलिस कैडर के 1990 बैच के अधिकारी हैं। 2002 के घाटकोपर बम विस्फोट मामले में संदिग्ध ख्वाजा यूनुस की हिरासत में मौत के लिए भी वाजे को निलंबित कर दिया गया था। हालांकि, उन्हें पिछले साल पुलिस बल में बहाल किया गया था और अपराध शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बाद में उन्होंने क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (सीआईयू) के साथ काम किया।

गौरतलब है कि 25 फरवरी को अंबानी की एंटीलिया इमारत के बाहर एक लावारिस एसयूवी मिली थी, जिसमें जिलेटिन की 20 छड़ें बरामद हुईं।आरोप है कि एसयूवी में वाजे ने ही जिलेटिन रखा था। इन्हीं आरोपों के सिलसिले में वाजे एनआईए और महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) की जांच के घेरे में हैं। इस घटना के बाद पांच मार्च को ठाणे के व्यापारी मनसुख हिरेन की मौत हो गई थी।

Related Post

General Manoj Pandey

भविष्य की चुनौतियों के लिए सेना को तैयार करेगी अग्निपथ योजना : जनरल मनोज पांडे

Posted by - June 14, 2022 0
नई दिल्ली: भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे (General Manoj Pandey) ने मंगलवार को कहा कि अग्निपथ योजना का उद्देश्य…
रेपो रेट

बंद होने जा रहा है यह बैंक, दिक्कत से बचने के लिए जल्द निकाल लें पैसा

Posted by - November 19, 2019 0
नई दिल्ली। आइडिया पेमेंट्स बैंक के ग्राहकों के लिए मंगलवार को बड़ी खबर आई है। आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंकिंग…

गुजरात के हीरा कारोबारी पर आयकर विभाग का छापा, 500 करोड़ की हेरा-फेरी का हुआ खुलासा

Posted by - September 25, 2021 0
नई दिल्ली। गुजरात के एक हीरा कारोबारी के यहां आयकर विभाग ने छापा मारा है। व्यापारी के 23 ठिकानों पर…
उत्तराखंड में भी कोरोना महामारी घोषित

उत्तराखंड में भी कोरोना महामारी घोषित, सिनेमाघर और कॉलेज 31 मार्च तक बंद

Posted by - March 14, 2020 0
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने शनिवार को कोरोना को महामारी घोषित कर दिया है। इस बात की पुष्टि शहरी विकास मंत्री…