साक्षी धोनी का बर्थडे

पत्नी साक्षी के बर्थडे पर एमएस धोनी ने ऐसे किया विश, देखें Video

822 0

नई दिल्ली। दुनिया के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पत्नी साक्षी धोनी के बर्थडे पर रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं।

https://twitter.com/DHONIism/status/1196617120525643776

बता दें कि मंगलवार को साक्षी अपना 31वां जन्मदिन बना रही है। इस मौके पर सोशल मीडिया पर उनका और धोनी का एक वीडियो वायरल हो हुआ है, जिसमें धोनी उन्हें केक खिलाते नजर आ रहे हैं। वहीं एक और वी‌डियो वायरल हो रहा है। जो किसी शूट का लग रहा है। इसके धोनी और साक्षी के बीच अच्छी केमेस्ट्री नजर आ रही है।

नींद न आने पर स्मृति ईरानी का पोस्ट- ‘प्लीज आप सब मेरे सपने देखना बंद करो’ 

फिलहाल तो धोनी वर्ल्ड कप के बाद से ही अपने घर में परिवार के साथ हैं। वर्ल्ड कप के बाद से ही उनके संन्यास की अटकलें चल रही हैं, लेकिन धोनी की ओर से भविष्य को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। लेकिन वह मैदान पर भी नहीं उतरे। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मिली मात के बाद से ही धोनी ‌क्रिकेट से दूर हैं। वेस्टइंडीज दौरे पर टीम के साथ जाने की बजाय वह टेरिटोरियल आर्मी के साथ ट्रेनिंग करने के लिए चले गए थे। इसके बाद उन्होंने यूएस में एक गोल्‍फ टूर्नामेंट में भी हिस्सा लिया। इस बीच उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें वह कभी टेबल टेनिस खेलते नजर आए तो कभी बाइ‌क राइड करते दिखे। हाल ही में टेनिस में उन्होंने रांची में एक खिताब भी जीता। इन दिनों नेट पर अभ्यास करते हुए का उनका वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि वे जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

Related Post

Savin Bansal

DM सविन बंसल ने 4 वीं मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

Posted by - October 31, 2025 0
देहरादून: दून स्मैशर्स बैडमिन्टन एसोसिएशन ऑफ देहरादून 31 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2025 तक परेड ग्राउण्ड के मल्टीपर्पज हॉल में…
Monica

पूरे देश में हो रही मोनिका की चर्चा, स्पाइसजेट विमान में बचाई थी कई जान

Posted by - June 20, 2022 0
पटना: पटना-दिल्ली (Patna-Delhi) स्पाइसजेट बोइंग SpiceJet Boeing 737 की पायलट, कैप्टन मोनिका खन्ना (Monica Khanna) इस समय अपनी बहादुरी की…
पॉली उमरीगर अवॉर्ड

दुनिया के नंबर एक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पॉली उमरीगर अवॉर्ड

Posted by - January 12, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बीसीसीआई एनुअल अवार्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर होने पर पॉली उमरीगर अवॉर्ड देने…