एमपी : बच्चे को बचाने के लिए इकट्ठा हुए 30 लोग कुएं में गिरे, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

551 0

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है जहां कुएं में गिरे एक बच्चे को बचाने इकट्ठा हुए दर्जनों लोग कुएं में गिर गए। मिली जानकारी के अनुसार गंजबासौदाके लाल पठार गांव में एक बच्चा कुएं में गिर गया, उसे निकालने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इसी दौरान कुए के किनारे बना सीमेंटेड स्लैब टूट गया और 30 लोग कुएं के भीतर चले गए, मौके पर ही एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीम पहुुंच गई।

अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, 16 लोग बाहर निकाल लिए गए हैं, 13 अभी भी लापता हैं, सीएम शिवराज चौहान ने दुख जताया है। सीएम के निर्देश के बाद विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग भी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं, राहत कार्य में तेजी लाई जा रही है।

विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग भी मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भोपाल से रवाना होकर मौके पर पहुंचे और लगातार राहत और बचाव कार्य निगरानी करते रहे। इस हादसे के बाद मुआवजे का ऐलान किया गया है। मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, घायलों को 50 हज़ार रुपये और निशुल्क: इलाज की घोषणा की गई है।

दरअसल, गंजबासौदा के लाल पठार गांव में शाम 6:00 बजे 14 साल का लड़का एक कुएं में गिर गया था। तकरीबन 30 फीट गहरे कुएं में 10 से 15 फीट तक पानी था। बच्चे के गिरने के बाद लोगों की भीड़ उसे बचाने के लिए कुएं के आस-पास पहुंच गई। कुएं को ऊपर सीमेंटेड स्लैब से ढका गया था।

जमानत मिलते ही चोकसी ने भारतीय एजेंसियों पर लगाया ‘किडनैपिंग’ का आरोप

लोगों की भीड़ के वजन से अचानक स्लैब टूट गया और कुआं धंस गया। इसके चलते 30 से ज्यादा लोग कुएं में गिर गए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे जेसीबी समेत अन्य मशीनों के जरिए राहत और बचाव कार्य शुरू किया. उधर, रात तकरीबन 11 बजे राहत कार्य में लगा एक ट्रैक्टर भी जमीन के धंसने से गिर गया।

Related Post

मानसून सत्र में विपक्ष के हंगामे को प्रधानमंत्री मोदी ने बताया संविधान और लोकतंत्र का अपमान

Posted by - August 3, 2021 0
विपक्ष के हंगामे के कारण संसद का मानसून सत्र बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और लगातार कार्यवाही टालने की…
Anand Bardhan

हाईकोर्ट के रिटायर जज करेंगे एसआईटी जांच की निगरानी: मुख्य सचिव

Posted by - September 24, 2025 0
देहारादून। बीते रविवार को सम्पन्न उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (SSSC) की परीक्षा में सामने आई शिकायतों की जांच एसआईटी…
CM Dhami

सीएम धामी ने 20 करोड़ से अधिक की लागत से नर्सिंग कॉलेज का किया शिलान्यास

Posted by - November 14, 2022 0
देहरादून/रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सोमवार को कहा कि इस क्षेत्र में नर्सिंग कॉलेज के बनने से क्षेत्र के बच्चों…