एमपी के बाद यूपी में दिखा भीड़ का आतंक, चोरी के आरोप में युवक को बर्बरता से पीटा

573 0

मध्य प्रदेश के इंदौर में मुस्लिम चूड़ी वाले की पिटाई की मामला शांत भी नहीं हुआ अब यूपी के बरेली में भी भीड़ द्वारा एक युवक की बर्बर पिटाई का मामला आ गया। घटना बरेली के पुराने बस अड्डे की है, जहां किसी चोर ने देवेंद्र कुमार का मोबाइल और पर्स चुरा लिया, देवेंद्र का शक वहीं के साहिल नाम के युवक पर गया। साहिल को पकड़कर लोगों ने बुरी तरह से पीटना शुरु कर दिया, वहां जो भी थे सभी ने पीटा, एक युवक ने उसकी गर्दन पर पैर रख दिया।

https://twitter.com/DeepakSEditor/status/1430103827445817344?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1430103827445817344%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fjanjwar.com%2Fsamaj%2Fup-the-brutality-of-the-mob-again-came-to-the-fore-in-bareilly-a-muslim-youth-was-brutally-beaten-up-on-charges-of-theft-of-purse-and-mobile-770128

वहां मौजूद भीड़ बचाने के बजाय वीडियो बनाती रही, किसी ने पुलिस को खबर दी, मौके पर दो सिपाहियों को पहुंचने पर उस युवक की जान बच सकी। साहिल की तलाशी ली गई पर उसके पास कुछ नहीं मिला, पुलिस ने कहा- आरोपी युवक ने मोबाइल किसी और को दे दिया, जल्द मोबाइल बरामद कर लिया जाएगा।

भाजपा विधायक संगीत सोम की सेना ने वकील पर फेंका काला तेल!

पकड़ने के बाद युवक के पैर बांधकर उसे अमानवीयता की सभी हदें पार करते हुए पीटा गया। आरोप है कि उसका दूसरा साथी पर्स और मोबाइल लेकर भाग निकला। पकड़े गए उचक्के को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। भीड़ ने जिस तरह कानून को हाथ में लिया और बेरहमी से युवक को पीटा, उसे किसी भी तौर पर सही नहीं ठहराया जा सकता है। अपराध तय करना और उसके लिए दंड देना न्यायपालिका का काम है। वैसे भी केवल शक के आधार पर भीड़ ने युवक को पकड़ा था।

अफगानिस्तान से वापस लौटे 16 लोग कोरोना पॉजिटिव!

सवाल यह उठता है कि अगर उस नौजवान की भीड़ की पिटाई से मौत हो जाती तो कौन जिम्मेदार होता। यह सब ऐसी जगह हुआ, जहां हर समय पुलिस पिकेट तैनात रहती है। बताया जा रहा है कि, शाहजहांपुर में रहने वाले देवेंद्र कुमार सोमवार 23 अगस्त की दोपहर रुद्रपुर जा रहे थे। इसी दौरान किसी ने उनका मोबाइल चोरी कर लिया। उसके कुछ देर बाद ही अतिशय नाम के युवक का पर्स चोरी हो गया। उसमें सात हजार रुपये थे।

Related Post

Oxygen Express

लखनऊ के लिए बोकारो से रवाना हुई oxygen एक्सप्रेस, जल्दी पहुंचाने रेलवे ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर

Posted by - April 23, 2021 0
लखनऊ। कोरोना वायरस (Corona virus) की सेकेंड वेब के संक्रमण (covid 19 infection) से उत्तर प्रदेश के सरकारी के साथ…
Yogi

सूबे के सभी 75 जिलों में कंबल वितरण, अलाव और रैन बसेरों पर योगी सरकार की नजर

Posted by - January 2, 2023 0
लखनऊ। कड़ाके की ठंड में गरीबों, निराश्रितों व जरूरतमंदों को परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए योगी सरकार (Yogi Government)…
yogi

योगी सरकार, 8 साल- बेमिसाल: ‘सर्वोत्तम प्रदेश’ के साथ ‘हरित प्रदेश’ हुआ उत्तर प्रदेश

Posted by - March 19, 2025 0
लखनऊ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सुशासन व सुदृढ़ कानून व्यवस्था की बदौलत एक तरफ उत्तर प्रदेश को जहां…
Priyanka-Gandhi

UP में प्रयागराज दौरे पर पहुंची प्रियंका, निषाद समुदाय के लोगों से करेंगी मुलाकात

Posted by - February 21, 2021 0
प्रयागराज। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को प्रयागराज दौरे पर हैं। वह यहां निषाद समुदाय के लोगों से मुलाकात…
CM Yogi

पापुआ न्यू गिनी के पीएम द्वारा पीएम मोदी का पैर छूकर सम्मान करने से भारत अभिभूत : योगी

Posted by - May 25, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi)  की छह दिवसीय विदेश यात्रा को अबतक की…