Yogi

ट्विटर पर 2.40 करोड़ से भी ज्यादा हुए मुख्यमंत्री योगी के फॉलोअर्स

387 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  के नाम इन दिनों कई रिकॉर्ड बन रहे हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के इतिहस में पहली बार किसी मुख्यमंत्री द्वारा लगातार छह वर्ष तक बतौर मुख्यमंत्री यूपी की सत्ता संभालने का रिकॉर्ड योगी आदित्यनाथ ने अपने नाम किया है।

राहुल गांधी और अखिलेश यादव से भी ज्यादा हैं ट्विटर पर योगी के फॉलोअर्स

वहीं अब मशहूर सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर भी मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)  दो करोड़ चालीस लाख (24 मिलियन) फॉलोअर्स वाले लोकप्रिय प्रशासक बनकर उभरे हैं। इस मामले में उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अखिलेश यादव (18 मिलियन) को पहले से ही काफी पीछे कर रखा है। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी ट्विटर पर फॉलोअर्स (23 मिलियन) के मामले में योगी आदित्यनाथ से पीछे हैं।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कुछ समय पहले एक टीवी चैनल को दिये इंटरव्यू में भी उन्होंने इस बात का खुलासा किया था। योगी अपनी प्रतिदिन की गतिविधियों को सोशल मीडिया के जरिए जनता के बीच रखते हैं।

आए दिन किसी न किसी हैशटैग के साथ ट्रेंड में होते हैं योगी आदित्यनाथ

यही नहीं आए दिन ट्विटर पर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  और उत्तर प्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस को लेकर हैशटैग टॉप ट्रेंड करते हैं, जिसपर केवल यूपी की जनता ही नहीं बल्कि देश के अन्य प्रदेशों के यूजर्स और तो और विदेशों में बसे भारतीय भी बढ़ चढ़ कर शामिल होते हैं और अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं।

Yogi 2.0 का एक साल: एके शर्मा ने नगर विकास में सफाई के लिए उठाये कई कदम

दो दिन पहले ही ट्विटर पर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  को देश का सबसे फेवरेट मुख्यमंत्री बताते हुए हैशटैग ट्रेंड हुआ था। उसमें विदेशों में बसे भारतीयों तक ने मुख्यमंत्री को सर्वाधिक सफल मुख्यमंत्री बताया था। सोशल मीडिया पर यूजर्स योगी सरकार की ओर से चलाए जा रहे अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के अलावा महिला सुरक्षा, 35 लाख करोड़ के निवेश, एक्सप्रेस-वे, इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और विरासत का सम्मान जैसे कार्यों की प्रशंसा करते हैं। सख्त अनुशासन और नियमों के पाबंद प्रशासक के रूप में लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं।

Related Post

कोरोनावायरस से जूझ रहा अमेरिका

US: कल होगा राष्ट्रपति पद के लिए मतदान, जानें इससे जुड़ीं जरूरी बातें

Posted by - November 2, 2020 0
अंतर्राष्ट्रीय डेस्क.   कल 3 नवम्बर को अमेरिका में 45वें राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ा जाएगा जिसपर दुनिया भर की निगाहें…
CM Yogi visited and worshipped Kashi Vishwanath and Kaal Bhairav

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने किया षोडशोपचार विधि से पूजन-अर्चन

Posted by - August 29, 2025 0
वाराणसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार शाम दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। दौरे के…
Mahakumbh-2025

प्रयागराज महाकुंभ में डेढ़ लाख शौचालयों की व्यवस्था करेगी योगी सरकार

Posted by - October 25, 2023 0
लखनऊ। महाकुंभ 2025 (Mahakumbh)  कई मायनों में खास होने जा रहा है। मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर टीम…