CM Yogi visited and worshipped Kashi Vishwanath and Kaal Bhairav

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने किया षोडशोपचार विधि से पूजन-अर्चन

126 0

वाराणसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार शाम दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। दौरे के पहले ही दिन उन्होंने धर्मनगरी की आस्था परंपरा का निर्वहन करते हुए काशी के पुराधिपति बाबा विश्वनाथ और काशी कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में हाजिरी लगाई। मुख्यमंत्री ने लोकमंगल और जनकल्याण की कामना के साथ बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन-अभिषेक किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सबसे पहले बाबा काल भैरव के दरबार में दर्शन कर आरती की। इस दौरान उन्होंने हाथ जोड़कर श्रद्धालुओं का अभिवादन भी स्वीकार किया।

बाबा काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। गर्भगृह में प्रवेश कर उन्होंने विधिविधान से पूजन कर लोककल्याण की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) के दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” के जयकारे लगाए। मुख्यमंत्री ने भी भक्तों का अभिवादन स्वीकार किया।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का यह दौरा मुख्य रूप से मॉरीशस के प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों की समीक्षा, कानून व्यवस्था और विकास परियोजनाओं की प्रगति का आकलन करने के लिए है। हालांकि, वाराणसी आगमन के बाद उन्होंने पहले बाबा विश्वनाथ और काशी कोतवाल का आशीर्वाद लेकर परंपरा का निर्वहन किया।

Related Post

Summer Camp

योगी सरकार की पहल, गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को समर कैंप में मिलेगा नया अनुभव

Posted by - April 13, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने प्रदेश के चुनिंदा परिषद् स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों के…
AK Sharma

उपभोक्ताओं को ऑनलाइन कनेक्शन प्राप्त करने में न हो कोई परेशानी: एके शर्मा

Posted by - September 8, 2022 0
लखनऊ। उपभोक्ताओं को ऑनलाइन कनेक्शन प्राप्त करने में कोई परेशानी न हो, इसके लिये झटपट पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का…
CM Yogi campaigned in favor of Arun Govil

शहर के डॉक्टर, प्रोफेशनल्स, सीए, टीचर्स और उद्यमियों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री योगी

Posted by - March 27, 2024 0
मेरठ। तीन दशक पहले जिस तरह अरुण गोविल ने रामायण में मजबूती के साथ श्रीराम के जीवन को जीवंत किया…
BJP spokesperson

सत्ता में रहते हैं तो पत्रकारों को जिंदा जलवा देते हैं अखिलेश: भाजपा

Posted by - March 14, 2021 0
लखनऊ। मुरादाबाद में सपा की प्रेस कॉन्फेंस के दौरान पत्रकारों से मारपीट मामले में मामला अब सपा भाजपा के बीच…