मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने की अभिषेक से पूछताछ, कहा- साबित हुए आरोप तो फांसी पर लटक जाऊंगा

644 0

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे एवं टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ की।ईडी के सामने पेश होने से पहले मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा- अगर उनके खिलाफ आरोप साबित हुए फांसी पर लटक जाऊंगा।

सोमवार को वह दिल्ली के जाम नगर स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे जहां अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की, इसके पहले उनकी पत्नी को भी तलब किया गया था।अभिषेक की पत्नी रुजीरा ने अपने दो छोटे बच्चों का हवाला देते हुए दिल्ली आने से इंकार कर दिया था, कहा- कोरोना के बीच वहां नहीं आ सकती।

बता दें कि दिल्ली रवाना होने से पहले अभिषेक ने भाजपा पर जांच एजेंसी के जरिए बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया था।अभिषेक बनर्जी ने कहा, “मैंने नवंबर में एक जनसभा में कहा था कि मैं किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हूं। उन्होंने मुझे दिल्ली बुलाया है, हालांकि मामला कोलकाता से संबंधित है। वे (भाजपा) चुनाव हार गए और अब बदला लेने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं।” उन्होंने चुनौती दी, “BJP के किसी भी राष्ट्रीय नेता का लाइव टेलीविजन शो में मेरा सामना करवा दें। वो समय और जगह चुन लें। मैं साबित करूंगा कि उन्होंने देश के लिए क्या किया है।”

अभिषेक बनर्जी आज दिल्ली में ED के सामने पेश होंगे। कोयला तस्करी को लेकर हुई मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में एजेंसी उनसे पूछताछ करेगी। अभिषेक की पत्नी रुजिरा बनर्जी को भी एजेंसी ने बुलाया था, लेकिन उन्होंने कोरोना महामारी का हवाला देते हुए अपने घर पर ही पूछताछ करने की अपील की।

झारखंड विधानसभा में नमाज के कमरे पर बवाल, ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाते हुए भजन करने लगे BJP विधायक

कोयला घोटाले में TMC के नेताओं पर आरोप लगे हैं। इसमें अभिषेक बनर्जी का नाम भी शामिल है। आरोप है कि बंगाल में अवैध रूप से कई हजार करोड़ के कोयले का खनन किया गया और एक रैकेट के जरिए इसे ब्लैक मार्केट में बेचा गया। पिछले साल सितंबर में इस कथित घोटाले की जांच शुरू हुई।

Related Post

AK Sharma

लोगों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक करें, जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लें: एके शर्मा

Posted by - September 8, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि बरसात के मौसम में लोगों…
उमा भारती

Ayodhya Verdict : उमा भारती बोलीं- SC ने एक निष्पक्ष और दिव्य निर्णय दिया

Posted by - November 9, 2019 0
नई दिल्ली। अयोध्या विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को अपना ऐतिहासिक फैसला सुना दिया। पांच जजों की संवैधानिक…
Shah

वैक्सीन की कमी पर रिपोर्ट गलत, सभी राज्यों को पर्याप्त संख्या में मिल रही डोज- अमित शाह

Posted by - April 9, 2021 0
नई दिल्ली। गुरुवार को बीएमसी ने दावा किया है कि वैक्सीन की कमी के कारण मुंबई के 25 निजी अस्पतालों…
UP Panchayat elections

पंचायत चुनाव : 3 करोड़ मतदाता आज करेंगे 3.52 लाख उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

Posted by - April 26, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान सोमवार को होगा जिसमें 20 जिलों की करीब…