cm yogi

विकास कार्यों के लिए विधायकों की संस्तुति पर मिलेगा पैसा

672 0

लखनऊ। कोविड-19 की वजह से विधायक निधि पिछले सत्र में समाप्त कर दी गई थी लेकिन अब विधायकों की संस्तुति पर उनके क्षेत्रों के विकास के लिए अलग से धनराशि दिए जाने का प्रावधान इस बजट में किया गया है। 

दरअसल, निधि समाप्त होने से ज्यादातर विधायक(MLA) इस चिंता में थे कि अगले साल विधानसभा चुनाव है और वह क्षेत्र की जनता के सामने कैसे जाएंगे।

निषाद समुदाय के समर्थन में प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट कर किया मदद करने का ऐलान

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपना 5वां बजट सोमवार को विधानसभा में पेश किया है। यह यूपी का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। इस बजट से विधायक(MLA) अपने क्षेत्र के विकास के लिए संस्तुति कर सकेंगे। इसके लिए बजट में 1512 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

विधायक (MLA) अपने क्षेत्र के विकास के लिए संस्तुति कर सकेंगे, इसके लिए बजट में 1512 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सोमवार को वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ज्यों ही इसका एलान किया, पूरे सदन ने मेजें थपथपाकर इसका स्वागत किया।

हजार करोड़ की लागत से होगा गांवों का विकास : CM योगी आदित्यनाथ 

वित्त मंत्री की घोषणा के अनुसार कोरोना कालखंड के उपरांत सरकार ने यह निर्णय लिया है कि प्रदेश के विकास में विधानमंडल के सदस्यों के प्रत्यक्ष योगदान हेतु क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए विधायकों (MLA) को उनकी संस्तुति पर क्षेत्र विकास निधि के बराबर धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए 1512 करोड़ की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसके साथ ही योगी सरकर ने विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों के लिए बजट में बढोत्तरी की है।

Related Post

Uddhav

कश्मीरी पंडितों के साथ फिर से हुई हिंसा पर उद्धव नाराज, उठाई आवाज

Posted by - June 5, 2022 0
मुंबई: कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडित (Kashmiri Pandit Killing) समेत अन्य निर्दोष नागरिकों की टारगेट किलिंग पर महाराष्ट्र (Maharashtra) के…
AK Sharma

एक माह में विद्युत विभाग के दोषी कर्मियों पर हुई सख्त कार्रवाई: एके शर्मा

Posted by - September 24, 2023 0
लखनऊ। ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma)  प्रदेश में विद्युत व्यवस्था के सुधार एवं आपूर्ति को लेकर बहुत…
शर्मिष्ठा मुखर्जी

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने दिल्ली कांग्रेस मीडिया प्रमुख से दिया इस्तीफा

Posted by - February 14, 2019 0
नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी और दिल्ली के ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार रही…
Farmers

सिंचाई क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि, किसानों के लिए खुशहाली का मार्ग हुआ प्रशस्त

Posted by - July 7, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में किसानों के जीवन में खुशहाली लाने की दिशा में पूरे प्रदेश में सिंचाई क्षमता में अभूतपूर्व…