रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ युवक का मिला शव

लापता प्रॉपर्टी डीलर की हुई मौत

762 0

गोसाईंगंज के सल्लाहीमऊ गांव के पास गोमती नदी के किनारे गुरुवार की शाम लापता प्रॉपर्टी डीलर का शव मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुँचे परिजनों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुई संजय की मौत

जानकारी के मुताबिक 9 मार्च से गुडम्बा थाना क्षेत्र के गोल्फ हसन एन्क्लेव निवासी तौसीब खान (40) लापता हो गए थे। इसकी गुमशुदगी उनकी पत्नी तसरीबा बानो ने 11 मार्च को गुडंबा थाने पर दर्ज कराते हुए पार्टनर टीएन खान पर हत्या की आशंका व्यक्त की थी।

यूपी के चतुर्मुखी विकास के चार साल

गुरुवार को गोसाईंगंज के सल्लाहीमऊ गांव के पास गोमती नदी के किनारे ग्रामीणों ने शव को पड़ा देखकर इसकी सूचना गोसाईंगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव के हुलिए के आधार इसकी जानकारी गुडम्बा थाने को दी। मौके पर पहुँचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त तौसीब खान के रूप में की। गोसाईंगंज पुलिस के मुताबिक मृतक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। थानाध्यक्ष गुडंबा के मुताबिक परिजनों का आरोप है कि मृतक ने अपने पार्टनर टीएन खान को 40 लाख रुपये दिए थे। किसान देने के लिए ।

जिसे तौसीब वापस मांग रहा था। पैसो को लेकर दोनों में अनबन भी हुई। जिसके बाद से वह लापता हो गया। गुडंबा पुलिस के मुताबिक उससे पूछतांछ की गई लेकिन किसी भी लेनदेन से इनकार किया है। इस मामले की तफ्तीश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

परिजनों व भाई का आरोप चेहरे पर थे चोट के निशान

मृतक के परिजनों व भाई अब्दुल अफीश खान के मुताबिक भाई का जब शव मिला तो उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। जिससे लगता है कि उनकी हत्या की गई। वहीं गोसाईंगंज पुलिस इस बात से इंकार किया है।

 

Related Post

CM Yogi

वर्ष भर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा गुरु तेग बहादुर का 350वां शहीदी वर्षः मुख्यमंत्री

Posted by - December 14, 2024 0
लखनऊ। सिख धर्म के नवम् गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी का 350वां वर्ष पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा। एक वर्ष…
CM Yogi

अपने पोटेंशियल को पहचान चुका है उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी

Posted by - September 21, 2023 0
ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश अपने पोटेंशियल को पहचान चुका है। नए…
Governor Bandaru Dattatreya

हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

Posted by - May 30, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ( Bandaru Dattatreya) ने देश व प्रदेशवासियों को हिन्दी पत्रकारिता दिवस (Hindi Journalism Day)…

पहलवान सुशील कुमार की मां पहुंची कोर्ट, मीडिया रिपोर्टिंग रोकने की मांग

Posted by - May 27, 2021 0
पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में गिरफ्तार ओलंपियन सुशील कुमार (Wrestler Sushil Kumar) की मां ने मीडिया रिपोर्टिंग…