गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का आरोप, कहा- साजिश के तहत इस्तीफा मांग रहा विपक्ष

530 0

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद विवादों में आए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, अजय मिश्रा ने अमित शाह से मुलाकात कर लखीमपुर की घटना को लेकर सफाई पेश की। दोनों के बीच करीब 40 मिनट तक मुलाकात चली। शाह ने मिश्रा से जांच में सहयोग देने का निर्देश दिया है।

टेनी नहीं देंगे इस्तीफा- सूत्र

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को लेकर बीजेपी सांसद और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा का नाम काफी चर्चा में हैं। उनके बेटे को इस मामले में नामजद आरोपी बनाया गया है। विपक्षी पार्टियां उनके इस्तीफे की मांग कर रही हैं लेकिन अब जो बात सामने आई है, उसमें बताया गया है कि वह इस्तीफा नहीं देंगे।

अजय मिश्रा ने शाह को दी पूरी जानकारी

सूत्रों का कहना है कि गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी द्वारा कोई इस्तीफा नहीं दिया जाएगा। आज सुबह (बुधवार) उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी दी। हालांकि अमित शाह ने उन्हें बुलाया नहीं था। वहीं, गृह राज्यमंत्री ने बताया कि जांच निष्पक्ष तरीके से हो रही है। कई एजेंसियां ​​बिना किसी दबाव के काम कर रही हैं। विपक्ष साजिश के तहत इस्तीफा मांग रहा है।

बता दें कि लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर विपक्ष के तेवर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे पर बेहद गर्म है। दावा है कि उनके बेटे की मौजूदगी में कार से कुचल कर किसानों की जान ली गई। वहीं, सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर कोई घटनास्थल पर उनके बेटे की मौजूदगी का एक भी वीडियो दिखा दे तो वह मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे।

Related Post

JDU विधायक गोपाल मंडल ने डिप्टी CM पर लगाया 30 लाख वसूली का आरोप, बोले- दो पेटी लेकर गए

Posted by - August 25, 2021 0
बिहार में जदयू के एक वरिष्ठ विधायक गोपाल मंडल ने भाजपा के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पर तीस लाख वसूली…
AK Sharma

बकायेदार उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान योजना का मिलेगा लाभ, 24 दिन का मौका: ए.के. शर्मा

Posted by - June 7, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि बकायेदार उपभोक्ता (Defaulting consumers) अपने बकाये का…
CM Yogi

40 वर्षों में इंसेफलाइटिस से हुईं बच्चों की मौत की अपराधी पूर्ववर्ती सरकारें: मुख्यमंत्री

Posted by - September 4, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को लोकभवन में राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने…
CM Nayab Singh Saini

रक्तदान शिविर का आयोजन श्री गुरु तेग बहादुर जी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि: मुख्यमंत्री नायब सिंह

Posted by - November 1, 2025 0
पंचकूला: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने आज किसान भवन, सैक्टर 14, पंचकूला में श्री गुरू तेग…